अनोखा चैलेंज...छत से उल्टी लटका दी बाइक, कहा- सिर्फ 10 मिनट बैठ जाओ, मुफ्त में ले जाओ, वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: ब्राजील के पेड्रो सेगुंडो में एक शोरूम के उद्घाटन पर एक अनूठा मार्केटिंग चैलेंज आयोजित किया गया। ऑफर ये था कि छत से उल्टी लटकी बाइक को पकड़कर बिना गिरे 10 मिनट तक लटके रहने पर बाइक मुफ्त दी जाएगी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Viral Video: आजकल बाजार में प्रतिस्पर्धा इतनी बढ़ गई है कि नई दुकानों या शोरूम के उद्घाटन के समय ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बिजनेसमैन अनोखे तरीके अपनाते हैं। लेकिन, ब्राजील के एक बाइक शोरूम ने प्रचार का ऐसा अतरंगी तरीका ढूंढा, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। दरअसल, इस चैलेंज में जो भी शख्स छत से उल्टी लटके बाइक पर 10 मिनट बिना पकड़े बैठ जाएगा, उसे मुफ्त में बाइक मिल जाएगा। इसे पूरे मामले का वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है और यूजर्स इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

End of Feed