बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। सोशल मीडिया पर आज सुबह से बिहार विधानसभा चुनाव खूब ट्रेंड कर रहा है। चुनाव के रुझानों को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, जहां हर कोई बिहार विधानसभा चुनाव के दिख रहे परिणाम को लेकर हैरान है। इसी बीच सोशल मीडिया मीम सेना भी काफी एक्टिव दिखी, जहां NDA के प्रशंसकों ने महागठबंधन को निशाना बनाते हुए खूब ट्रोल किया।
सोशल मीडिया पर वायरल मीम्स (X/@ANI/@bittu7664)
सोशल साइट एक्स पर एक यूजर ने वेब सीरीज पंचायत का यह एडिटेड वीडियो शेयर किया, जिसमें बनराकस की जीत के जश्न को NDA की जीत पर फिट कर दिया गया है।
एक यूजर ने जनसुराज का खाता न खुलने पर ट्रोल करते हुए यह मीम शेयर किया।
कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर भी सोशल मीडिया यूजर्स ने पार्टी और राहुल गांधी को ट्रोल करते हुए उनका खूब मजाक उड़ाया।
इधर, दिल्ली में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रतन रंजन, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तरह कपड़े पहनकर भाजपा मुख्यालय में तीर (जदयू का प्रतीक) और लालटेन (राजद का प्रतीक) लेकर पहुंचे। उनका यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि वे तीर से लालटेन पर निशाना साध रहे हैं। इस तीरंदाजी से लालटेन फूट चुका है।
इस मौके पर रतन रंजन ने कहा कि, "...मैं बिहार के वैशाली से ताल्लुक रखता हूँ। हमने वो दौर देखा है जब वहाँ 'लालटेन सरकार' थी। वहाँ जो विकास हुआ है—तब और अब में जमीन-आसमान का फर्क है। बिहार के लोगों ने विकास के लिए वोट दिया है। महागठबंधन की विचारधारा सनातन विरोधी है। इसलिए हमारी विचारधारा उनसे मेल नहीं खाती।"
तेज प्रताप भी हुए ट्रोल
महुआ में अपनी सीट गंवाने वाले लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को भी मीम सेना ने लपेटे में ले लिया।
सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं लालू के दोनों बेटे
लोग गूगल पर परिणामों से संबंधित खबरों की खोज कर रहे हैं, जिससे कई उम्मीदवारों के नाम ट्रेंड कर रहे हैं। उनमें से एक तेजस्वी यादव हैं। चुनाव आयोग की साइट के अनुसार, महागठबंधन के सीएम चेहरे राघोपुर में पीछे चल रहे हैं। वे 2015 से इस सीट पर काबिज थे। साथ ही उनसे अलग हो चुके उनके भाई तेज प्रताप यादव को भी सोशल मीडिया पर सर्च किया जा रहा है। उन्होंने महुआ से चुनाव लड़ा था। वे विधानसभा सीट पर भी पीछे चल रहे हैं। राजद से निष्कासित होने के बाद उन्होंने अलग पार्टी जनशक्ति जनता दल बनाई थी।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
