बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कुछ दिनों पहले ही खुद को 'चोरों का सरदार' कहा था। उन्होंने कहा था कि उनके विभाग में गड़बड़ी हो रही है, उसी विभाग के वो मंत्री हैं। इस पर काफी हंगामा मचा था।
सुधाकर सिंह ने दिया इस्तीफा (फोटो- फेसबुक)
Bihar agriculture minister Sudhakar Singh submits his resignation to government: Rashtriya Janata Dal's Bihar presi… t.co/3Nbz4dh61e
— ANI (@ANI) Oct 2, 2022
अब उनके इस्तीफे को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रिया देखी जा रही है। कुछ लोग तेजस्वी यादव को घेर रहे हैं तो कुछ लोग उनके सपोर्ट में बोल रहे हैं। किसी के लिए यह फैसला तेजस्वी की साफ छवि को दिखा रहा है, क्योंकि सुधाकर सिंह पर घोटाले के आरोप भी लगे हैं।
दिलीप कुशवाहा (@DilipKu59356405) नाम के यूजर ने लिखा- "हम पहले ही बोले थे कि सुधाकर सिंह का इस्तीफ़ा होगा। बहुत बड़बोला था सुधाकर सिंह। तेजस्वी जी को धन्यवाद। जेडीयू आरजेडी का कार्यकर्ता बहुत खुश है।
वहीं एक अन्य यूजर राज आयर्न (@Rajarya34302089) ने लिखा- "कृषि मंत्री का जाना, संकेत साफ है तेजस्वी गठबंधन को लेकर किसी भी तरह के विवाद को स्वीकार करने को तैयार नहीं है।" वहीं मनीष (@aghormanish) नाम के यूजर ने लिखा- "एक और विकेट गया।"
बता दें कि सुधाकर सिंह ने हाल ही में अपने विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए कहा था- "हमें नहीं लगता कि बिहार राज्य बीज निगम से मिले बीज किसान अपने खेतों में लगाते हैं। 150-200 करोड़ रुपये इधर ही खा जाते हैं बीज निगम वाले। हमारे विभाग में कोई ऐसा हिस्सा नहीं है, जो चोरी नहीं करता है। इस तरह हम चोरों के सरदार हुए। हम सरदार ही कहलाएंगे न। जब चोरी हो रही है तो हम उसके सरदार हुए न।"
