Viral Video: दुबई के मॉल में बजा ऐसा गाना, सुनते ही सब लगे झूमने, वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

Viral Video: सोशल मीडिया पर दुबई मॉल का एक वीडियो धमाल मचा रहा है, जिसमें मॉल के अंदर जैसे ही भोजपुरी गाना बजा कि लोग झूमने लगे और जमकर मजे लेने लगे। आलम ये है कि यूजर्स को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक से एक अनोखे वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। वहीं, कुछ वीडियो देखकर दुनिया दंग रह जाती है। यूजर्स इन वीडियो को काफी पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो लोगों के बीच छाया हुआ है। क्योंकि, इस वीडियो में दुबई मॉल के अंदर ऐसा गाना बजा, जिसे सुनकर सब झूमने लगे। यकीन मानिए, इस वीडियो को देखकर आप भी जरूर झूम उठेंगे।

dance video

मॉल में बजा भोजपुरी गाना (तस्वीर साभार- @sanjaykp37)

आज कल सोशल मीडिया पर धमाल मचाने के लिए लोग एक से एक तरकीब भिड़ाते हैं। कुछ लोग इसमें कामयाब भी हो जाते हैं, जबकि कईयों का पोपट भी बन जाता है। इनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक के मामले शामिल होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो प्लान करके इस तरह बनाए जाते हैं, जिससे लोगों का ध्यान उस पर जाए। इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो एक मॉल का है, जिसके अंदर अचानक ऐसा गाना बजता है कि लोग झूमने लगते हैं। बताया जा रहा है कि यह मॉल दुबई का है, जहां अचानक भोजपुरी गाना बजने लगता है। भोजपुरी गाना सुनते ही कुछ लोग पहले चौंक जाते हैं। लेकिन, कुछ समय बाद लोग जमकर झूमने भी लगते हैं। देखें वीडियो...

End of Feed