सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद खूबसूरत वीडियो (Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों को भारतीय संस्कृति और कला की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो में कुछ भरतनाट्यम कलाकार रेलवे स्टेशन के एस्केलेटर पर ऐसा शानदार प्रदर्शन करते नजर आते हैं कि वहां मौजूद लोग भी कुछ पल के लिए ठहरकर उन्हें देखने लगते हैं।
चलते एस्केलेटर पर भरतनाट्यम कलाकारों ने किया डांस (Instagram/@teamanartana)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
चलते एस्केलेटर पर कलाकारों ने किया भरतनाट्यम
वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि कलाकार चलते हुए एस्केलेटर पर भरतनाट्यम कर रहे हैं। एस्केलेटर पर भी उनके हर कदम में शानदार बैलेंस दिख रहा है। उनके हाथों की मुद्राएं, चेहरे के भाव और शरीर की हर हरकत भरतनाट्यम की खूबसूरती को बखूबी दिखा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एस्केलेटर अपने मोशन में नीचे की ओर आ रहा है और कलाकार लगातार उसी लय में अपना डांस करते दिख रहे हैं। उनके इस परफॉर्मेंस को देखकर ऐसा लगता है जैसे एस्केलेटर भी उनके हिसाब से चल रहा है। इस नजारे को देख वहां से गुजरने वाले लोग रुक जाते हैं और अपना मोबाइल निकालकर इन कलाकारों का वीडियो रिकॉर्ड करने लगते हैं। जो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
कलाकारों के हर स्टेप ने लोगों को किया मंत्रमुग्ध
यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे हजारों लोग शेयर कर रहे हैं। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोग कमेंट भी कर रहे हैं। जहां लोग कलाकारों की मेहनत और उनकी क्रिएटिविटी की खूब तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि कला किसी एक मंच की मोहताज नहीं होती, जबकि कुछ लोगों ने कहा कि ऐसे वीडियो भारत की समृद्ध संस्कृति को दुनिया तक पहुंचाने का सबसे सुंदर तरीका हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
