बेंगलुरु के ट्रैफिक में अजनबी से हुई मुलाकात, फुटबॉल की चर्चा में ऐसे जम गई महफिल कि Video ही हो गया वायरल

बेंगलुरु के ट्रैफिक में अवनीश हेगड़े की मुलाकात बंगाल के फुटबॉल फैन सुभीत जैन से हुई। मोहन बागान और ईस्ट बंगाल पर उनकी मजेदार बातचीत का वीडियो वायरल है।

बेंगलुरु का ट्रैफिक जाम अक्सर लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता है। घंटों सड़क पर फंसे रहना और लगातार हॉर्न सुनना किसी को पसंद नहीं आता। लेकिन इस बार बेंगलुरु के ट्रैफिक में कुछ ऐसा हुआ, जिसने लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। यहां एक शख्स की मुलाकात बंगाल के एक बाइक सवार से हुई और देखते ही देखते दोनों के बीच फुटबॉल को लेकर मजेदार बातचीत शुरू हो गई। अब इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

bengaluru traffic football fans mohun bagan east bengal viral video

बेंगलुरु के जाम में मिला बंगाल का फुटबॉल फैन, बातचीत का वीडियो वायरल (Instagram/@hegdeeveryday)

ट्रैफिक में शुरू हुई बातचीत

इस वीडियो को अवनीश हेगड़े नाम के कंटेंट क्रिएटर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में वह अपनी कार में बैठे एक बाइक सवार से बातचीत करते दिखाई देते हैं। शुरुआत में अवनीश बाइक के बारे में पूछते हैं। बाइक सवार बताते हैं कि उनकी मोटरसाइकिल करीब तीन साल पुरानी है। इसके बाद दोनों बाइक चलाने और ट्रैफिक में राइडिंग गियर इस्तेमाल करने को लेकर बात करते हैं। बातचीत के दौरान अवनीश को पता चलता है कि बाइक सवार का नाम सुभीत जैन है और वह बंगाल से ताल्लुक रखते हैं। इसके बाद बातचीत का रुख खेलों की तरफ मुड़ जाता है।

End of Feed