सोशल साइट एक्स पर बेंगलुरु के एक शख्स ने अपने पोस्ट में दावा किया कि उसने जिस कैब को बुक किया था, उसके ड्राइवर ने फर्जी ऐप का इस्तेमाल करके किराया बढ़ा दिया। सोशल मीडिया पर अब उस शख्स का पोस्ट (Viral Post) जमकर वायरल हो रहा है। जिस पर लोग कमेंट कर इस तरह के स्कैम से बचने की सलाह दे रहे हैं।
सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)
ये भी पढ़ें: Viral Video: महाराष्ट्र पुलिस में हुआ सिलेक्शन, लड़की ने पिता को कंधे पर उठाकर मनाया जश्न
ये भी पढ़ें: कोरिया में भी RCB का जलवा! जर्सी पाकर खुश हुई कोरियन गर्ल, Viral Video देख आप भी झूम उठेंगे
मनचाहा किराया वसूल रहा था ड्राइवर
शख्स ने अपनी पोस्ट में बताया कि उसने व्हाइटफील्ड से एयरपोर्ट तक कैब बुक की थी, जिसका किराया ऐप में करीब 684 रुपये दिख रहा था लेकिन राइड खत्म होने के बाद ड्राइवर ने किराया 1084 रुपए बताया, जो पहले से काफी ज्यादा था। जब उस शख्स ने ज्यादा पैसे के बारे में पूछा, तो ड्राइवर ने कहा कि इसमें टोल और पार्किंग चार्ज शामिल हैं लेकिन शख्स को उसकी बातों पर शक हुआ, क्योंकि उसके ऐप में राइड अभी खत्म ही नहीं हुई थी, जबकि ड्राइवर ज्यादा पैसे मांग रहा था।
ऐसे हुआ फर्जी ऐप का खुलासा
जब शख्स ने इस मामले में जांच-परख की तो पता चला कि ड्राइवर एक ‘Towner’ नाम के फर्जी ऐप का इस्तेमाल कर रहा था, जो बिल्कुल Rapido जैसा ही दिखता है। इस ऐप की मदद से ड्राइवर मनचाहा किराया दिखा सकता है, जिससे वह यात्रियों से ज्यादा पैसे वसूल रहा था। जब उस शख्स ने इसका विरोध किया, तो ड्राइवर बहस और बदतमीजी करने लगा। आखिर में शख्स ने अपनी सुरक्षा को देखते हुए असल ऐप में दिखाए गए पैसे और 200 रुपये अलग से देकर वहां से निकलना सही समझा।
सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)
कंपनी ने किया रिफंड
इस घटना के बाद यात्री ने सोशल मीडिया पर शिकायत की। इसके बाद Rapido की सपोर्ट टीम ने तुरंत संपर्क किया और अतिरिक्त पैसे वापस कर दिए, साथ ही ड्राइवर पर कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
