Viral Video: भालू ने अनोखे अंदाज में मांगा पर्यटकों से खाना, क्यूटनेस देख दिल लुटा देंगे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 8, 2023, 12:53 PM IST

चिड़ियाघर में मौजूद एक भालू का प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह जू में आए हुए पर्यटकों से अनोखे अंदाज में खाना मांग रहा है। ये वीडियो इतना प्यारा है कि आप भालू के क्यूटनेस को देख दिल लूटा देंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • भालू ने अनोखे अंदाज में मांगा खाना
  • क्यूट भालू को देख पर्यटक हुए खुश
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Bear Viral Video: चिड़ियाघर में भालू तो आपने अक्सर देखा ही होगा, ये बड़े ही क्यूट होते हैं। ऐसा नहीं है कि ये हमला नहीं करते लेकिन इनकी सादगी ही इनकी पहचान होती है। ये काफी समझदार भी होते हैं। ऐसे में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो खूब वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक भालू चिड़ियाघर में आए पर्यटकों से खाना मांग रहा है। ऐसे में ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है और लोग इसे बार-बार देख भी रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में चिड़ियाघर के एक भालू को दिखाया गया है, जो पर्यटकों से खाना मांग रहा है। ऐसे में पर्यटकों से खाना मांगने का अंदाज बड़ा ही निराला है, जिसे देखने के बाद आप भी उसपर दिल लूटा देंगे। ये प्यारा सा वीडियो यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है और आलम ये है कि इसे लोग काफी शेयर भी कर रहे हैं। वैसे एक बात और है कि इस वीडियो को देखने के बाद इंस्टाग्राम पर वायरल हुई लाइन 'आन दे, आन दे' आपको याद आ जाएगी।

End of Feed