Viral Video: सोचिए, आप किसी अनजान शहर में टैक्सी हायर करें और गाड़ी के अंदर कदम रखते ही आपको चारों तरफ जरूरत का सामान टंगा दिखे—मोजे, हेयर टाई, स्नैक्स, ड्रिंक्स और उबले अंडे तक। वहीं, जब आप कीमत पूछें, तो ड्राइवर मुस्कुराकर कहे कि यहां सब कुछ बिल्कुल फ्री है। तो आपका रिएक्शन क्या होगा? सुनने में यह किसी सपने जैसा लगता है, लेकिन थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक (Bangkok Video) की सड़कों पर दौड़ रही एक टैक्सी में यह नजारा हकीकत बन चुका है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।
'फ्री मिनी मार्ट' टैक्सी (तस्वीर साभार- @floraandnote)
ये भी पढ़ें - ना बाल्टी, ना जग...नल से सूंड में पानी भरकर पीते दिखा गजराज, 'स्मार्ट' हाथी को देख लोग हुए हैरान, देखें VIDEO
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही यात्री कैब में बैठते हैं, वे गाड़ी का इंटीरियर देखकर हैरान रह जाते हैं। कार की छत और सीटों पर ढेर सारा सामान सलीके से टंगा है। वीडियो में एक महिला यात्री अपनी पसंद की हेयर टाई चुनती है और ड्राइवर का धन्यवाद करती है। वहीं, एक अन्य यात्री जब मिनी मार्ट का जायजा लेता है, तो उसे उबले अंडे, राइस और स्नैक्स के साथ-साथ कई अन्य सामान दिखाई देते हैं। यात्री बिना झिझक मैगी सॉस उठाता है और कहता है कि यह सबसे बेस्ट है। कार की खिड़कियों, सीटों और छत पर रंग-बिरंगी पोस्ट-इट नोट्स भी लगी हैं, जिन पर खुश यात्रियों ने थैंक यू मैसेज लिखे हैं। वहीं, लोगों के मन में एक ही सवाल उठता है कि अगर सामान मुफ्त है, तो ड्राइवर को क्या फायदा हो रहा है और यह दुकान चल कैसे रही है? इसकी वजह है-'गिव एंड टेक' की समझदारी और यात्रियों की दरियादिली। देखें वीडियो...
सोशल मीडिया पर छाया टैक्सी
वीडियो देखकर और सच्चाई जानकर आप भी जरूर एक पल के लिए चौंक गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को floraandnote नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं और काफी संख्या में यूजर्स इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। यूजर्स ड्राइवर के इस मास्टरमाइंड आइडिया और बेहतरीन व्यवहार की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि यह सिर्फ एक टैक्सी राइड नहीं, बल्कि सफर को यादगार बनाने का एक कमाल का जरिया है। कई टूरिस्ट्स ने तो कमेंट सेक्शन में यह तक कह दिया कि बैंकॉक जाने पर वे सिर्फ इसी टैक्सी में घूमना चाहेंगे। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
