VIDEO: श्रीलंका से भारत तैरकर पहुंचा यह कपल, ऐसा जज्बा पहले कभी नहीं देखा होगा आपने

सोशल मीडिया पर इस वक्त एक कपल का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बताया गया है कि कपल ने श्रीलंका से भारत तक की दूरी तैरकर पार की।

अगर इंसान कुछ करने की ठान ले तो उसे समुद्र की लहरें भी नहीं रोक सकतीं। वह तमाम मुश्किलों को पार कर आगे बढ़ते रहता है। हाल में एक कपल की ऐसी ही मोटिवेशनल वीडियो (Video) स्टोरी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जहां इस कपल ने अपने बुलंद जज्बे और हौंसले के बदौलत एक ऐसा कारनाम कर दिखाया जिसे जानने के बाद लोग दंग रह गए।

Video Of Couple Swimming in the Sea

समुद्र में तैरते हुए कपल (Instagram/@our.life.in.miles)

ये भी पढ़ें:

कपल श्रीलंका से तैरकर भारत पहुंचा

दरअसल, बेंगलुरु के एक कपल ने दानिश अब्दी और वृषाली प्रसाद ने श्रीलंका से भारत तक करीब 32 किलोमीटर लंबी दूरी समुद्र में तैरकर पूरी की। समुद्र में उन्हें इस दूरी को पूरी करने में करीब 10 घंटे 45 मिनट लगे। उन्होंने अपनी तैराकी तड़के सुबह साढ़े 4 बजे शुरू की। कपल ने राम सेतु के रास्ते श्रीलंका के तलाईमन्नार से भारत के धनुषकोडी तक स्विमिंग की। तैराकी का यह सफर कपल के लिए बिल्कुल आसान नहीं था। इस दौरान उन्हें तेज लहरों, बदलती समुद्री धाराओं और थकान जैसी कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

End of Feed