Funny Video: मजे लेते हुए बकरी को डांस दिखा रही थी महिला, खुद की हो गई घनघोर बेइज्जती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 7, 2022, 12:45 PM IST

Bakri Ka Funny Video: एक महिला मजे लेते हुए बकरी के सामने डांस कर रही थी। लेकिन, बकरी को डांस देखने का मूड नहीं था। परिणाम ये हुआ बकरी ने महिला को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिसे महिला शायद कभा भूल पाए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बकरी को कमर मटका कर दिखा रही थी महिला
  • महिला का बन गया पोपट
  • वीडियो देखकर लगाएंगे ठहाके

Bakri ka Video: आज कल सोशल मीडिया ऐसा जरिया बन चुका है, जहां बेधड़क कोई कुछ भी शेयर कर देता है। इनमें कुछ चीजें तो इतनी मजेदार होती हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ को देखकर लोगों की आंखें फटी की फटी रह जाती है। वहीं, कुछ को देखकर यूजर्स जमकर ठहाके लगाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Funny Video) सामने आया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो (Trending Video) में एक महिला मजे लेते हुए बकरी को डांस करके दिखा रही थी। लेकिन, बकरी ने कुछ ऐसा किया जिसे शायद वो कभी भूल पाए।

Goat Funny Video

महिला का बन गया पोपट, (Photo Credit- Instagram)

हर किसी की ख्वाहिश होती है कि वो कुछ अलग और यूनिक करे, जिससे उसका नाम हो और उसकी अलग पहचान हो। कुछ लोगों को इसमें कामयाबी मिल जाती है, जबकि कईयों का तो पोपट बन जाता है और लोग भी उसका मजाक उड़ाते हैं। इस वायरल वीडियो में एक आंटी के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं एक आंटी मजे लेते हुए कैमरे के सामने डांस कर रही हैं। उनके सामने एक बकरी भी खड़ी है। आंटी जबरन बकरी को डांस करके दिखा रही है। हालांकि, बकरी डांस देखने के मूड में नहीं है। फिर भी आंटी उसके साथ जबरदस्ती करती है। इसके बाद बकरी को गुस्सा आ जाता है और वो आंटी को जोरदार टक्कर मारती है। इस टक्कर आंटी शायद ही कभी भूल पाए। देखें वीडियो...

End of Feed