'नाच मेरी जान, तुझे ऑफर मिलेगा..' बेकरी ने रखा ये खास ऑफर, लोगों ने जमकर उठाया लुत्फ..

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 21, 2023, 09:18 AM IST

एक बेकरी ने अजीबोगरीब डांस करने पर लोगों को फ्री में सामान का वादा किया। ऐसे में लोगों ने भी इसे सीरियस लेते हुए दुकान पहुंच फ्री के सामान के लिए वियर्ड डांस किया। ऐसे में इसका एक वीडियो भी इंटरनेट पर काफी धमाल मचा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बेकरी ने रखी अजीबोगरीब शर्त
  • अजीबोगरीब डांस करने पर फ्री में चिप्स
  • लोगों ने भी ऑफर का लिया जमकर मजा

Doing Stupid Dance For Free Chips: फेमस होने के लिए लोग न जाने क्या-क्या कर गुजरते हैं। ऐसे में एक मामला सामने आया है। जहां एक बेकर्स की ओर से काफी अजीबोगरीब शर्त रख दी गई, जिसके लिए लोगों को फ्री में चिप्स दिया जा रहा था। ऐसे में था क्या.. लोगों ने इस बात को एंजॉय करते हुए शर्त को सीरियसली लिया और फिर पहुंच गए बेकरी शॉप पर। और मस्ती करते हुए लोगों ने फ्री में चिप्स भी लिया। ऐसे में दुकानदार ने भी काफी मजेदार बात कही।

दरअसल, ये मामला इंग्लैंड का बताया जा रहा है, जहां के डलेट कस्बे में बगेल्स एंड शमीयर (Bagels and Schmear) नाम की एक बेकरी शॉप है, जिसने शर्त रखी कि अगर उसके दुकान में कोई भी ग्राहक आए और अजीबोगरीब या फिर पागलों-बेवकूफों जैसा डांस करें, अगर पसंद आया तो वे उसे फ्री में चिप्स खिलाएंगे। ऐसे में था क्या.. भाई फ्री की चीज थी, लोगों ने तुरंत सीरियस ले लिया और पहुंच गए बेकर्स के पास और दुकान में घूसते ही करने लगे पागलों जैसा डांस। ऐसे में रेस्टोरेंट की ओर से भी अपना वादा निभाया गया और लोगों को फ्री में चिप्स दिए। ऐसे में बेकर्स के मालिक ने कहा कि ये काफी जबरदस्त आइडिया था, जो कारगर साबित हुआ। इसका एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो रहा है।

End of Feed