'ऐसी धाकड़ है धाकड़ है...' महिला ने 180 किलो का पत्थर उठाकर तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, गिनीज बुक में नाम दर्ज

एक महिला ने अपने कंधे पर 180 किलो का पत्थर अपने हाथों से उठाकर रख लिया। महिला की यह ताकत देख दुनिया हैरान रह गई। अब इस महिला का नाम जल्द ही गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया जाने वाला है।

आमतौर पर शारीरिक ताकत में पुरुषों को ताकतवर माना जाता है, जबकि महिलाओं को नाजुक समझा जाता है। लेकिन वो कहते हैं ना कि महिलाएं किसी भी मामले में पुरुषों से कम नहीं हैं। इस बात को एक महिला ने बिल्कुल सच साबित कर दिखाया है। दरअसल, इस महिला ने 180 किलो के पत्थर को अपने हाथों से उठाकर विश्व रिकॉर्ड तोड़ डाला और अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शुमार करवा लिया।

Aussie strongwoman smashes record by lifting Atlas stone weigh of 180 kg

महिला ने 180 किलो वजनी पत्थर अपने कंधे पर उठाया। (X/@GWR)

निकोल जेनरिच का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शुमार (X/@GWR)

End of Feed