Viral News: 150 साल बाद लाइब्रेरी लौटी किताब, जुर्माना पहुंचा करीब 19 लाख रुपये

ऑस्ट्रेलिया की कियामा लाइब्रेरी में करीब 150 साल बाद एक उधार ली गई किताब वापस लौटी। पुराने नियमों के अनुसार इस पर लगभग 19 लाख रुपये का जुर्माना बनता है।

Viral News: दुनिया में कई बार ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इन दिनों ऑस्ट्रेलिया से एक ऐसी ही अनोखी खबर सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब चर्चा में है। यहां एक लाइब्रेरी की किताब करीब 150 साल बाद वापस लौटी। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि अगर उस पर जुर्माना वसूला जाता, तो उसकी रकम लगभग 19 लाख रुपये होती।

Australia Library Viral News

सांकेतिक तस्वीर (Image Credit- iStock)

डेढ़ सौ साल तक गायब रही किताब

यह अनोखा मामला ऑस्ट्रेलिया के समुद्र किनारे बसे कियामा (Kiama) शहर की एक पब्लिक लाइब्रेरी का है। लाइब्रेरी से ली गई किताब का नाम "Antiquities of Athens" है, जो साल 1858 में प्रकाशित हुई थी। यह किताब लाइब्रेरी खुलने के शुरुआती वर्षों में किसी ने उधार ली थी, लेकिन फिर कभी लौटाई नहीं गई।

End of Feed