VIDEO: 500 रुपए और सारी आइसक्रीम हुई चोरी, मुसीबत में फंसे रेहड़ी वाले की मदद कर हीरो बना शख्स

पेट दर्द से परेशान एक आइसक्रीम वाले की रेहड़ी से आइसक्रीम और 500 रुपए चोरी हो गए। जिसके बाद उसकी मदद के लिए एक अजनबी आया और उसे इस मुश्किल वक्त में संभाला।

आज के समय में लोग दूसरों की मजबूरी का फायदा उठाने में जरा सा भी नहीं चूकते। जैसे ही मौका मिलता है वे हाथ मारकर निकल जाते हैं। हाल में एक ऐसे ही मामले का वीडियो (Video) इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक आइसक्रीम वाले की मजबूरी का फायदा कुछ ऐसे उठाया गया कि वीडियो देख लोगों की आंखें नम हो गईं।

Assam Ice cream vendor viral video

मायूस दिखा मुसीबत में फंसा आइसक्रीम वाला (Instagram/@Nalanda_index)

आइसक्रीम वाले की रेहड़ी पर हुई चोरी

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @Nalanda_index नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि एक आइसक्रीम बेचने वाला शख्स तेज पेट दर्द से परेशान था। दर्द इतना बढ़ गया कि उसे अपनी रेहड़ी के पास ही थोड़ी देर आराम करने के लिए बैठना पड़ा। इसी दौरान किसी ने उसकी रेहड़ी से सारी आइसक्रीम और 500 रुपए नकद चुरा लिए। जब उसे इस बात का पता चला, तो वह पूरी तरह टूट गया। उसे पैसों से ज्यादा इस बात की चिंता थी कि अब वह अपने बच्चों के लिए खाना कैसे जुटाएगा। उसकी मेहनत की कमाई कुछ ही मिनटों में चली गई थी।

End of Feed