Trending News: सोशल मीडिया पर हमेशा किसी ना किसी मामले को लेकर माहौल गरमाया रहता है। कभी किसी तस्वीर की चर्चा होती है, तो कभी कोई वीडियो छाया रहता है। वहीं, कभी किसी के बयान से सनसनी मच जाती है और यूजर्स इन पर जमकर चटकारे लेते रहते हैं। ताजा मामला है दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का, जिनके एक बयान से सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है और यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं। आलम ये है कि ट्विटर पर #ArvindKejriwal टॉप ट्रेंड कर रहा है। तो आइए, पहले जानते हैं मामला क्या है?
केजरीवाल के बयान से माहौल गर्म
दरअसल, गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उससे ठीक पहले दिल्ली सीएम केजरीवाल ने बड़ा दाव खेला है। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की है कि भारतीय करेंसी पर गांधीजी के साथ भगवान गणेश और लक्ष्मी की फोटो भी लगाई जाए। उन्होंने कहा कि एक तरफ गांधी जी की तस्वीर होगी और दूसरी तरफ लक्ष्मी गणेश जी की फोटो होगी तो इससे पूरे देश को उनका आशीर्वाद मिलेगा। जैसे ही उन्होंने ये बयान दिया सोशल मीडिया का माहौल गरमा गया और यूजर्स अपने-अपने अंदाज में इस मामले पर रिएक्शन देने लगे। कुछ लोग सीएम का मजाक उड़ा रहे हैं, तो कुछ लोग उन्हें नसीहत भी दे रहे हैं। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि चुनाव को देखते हुए केजरीवाल ने ये दाव खेला है। तो आइए, देखते हैं इस पूरे मामले पर लोग किसी तरह का रिएक्शन दे रहे हैं।
@AamAadmiParty @ArvindKejriwal @SanjayAzadSln O Bhai संजय। बीजेपी ही नहीं कोई भी भारतीय नहीं चाहेगा कि लक्ष्मी गणेश… t.co/f6AyPzzt82
— ANI (@ANI) Oct 26, 2022
@SidDholakia नोटों पर लक्ष्मी-गणेश की नहीं बाबा साहेब अम्बेडकर और भगत सिंह की जरूरत है। undefined
— ANI (@ANI) Oct 26, 2022
अमीश जी आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता से पूछना चाहता हूँ कि की लक्ष्मी गणेश की तसवीर तो ठीक है तो रामराज हिन्दू रा… t.co/bxPVgdrvej
— ANI (@ANI) Oct 26, 2022
@ArvindKejriwal साहब आज दुनिया को ज्ञान दे रहे है की नोटों पर लक्ष्मी गणेश जी की फ़ोटो लगाओ और अख़बार के दिवाली शुभ… t.co/ZZF9nnsbPk
— ANI (@ANI) Oct 26, 2022
जब लक्ष्मी गणेश के पूजन से धन की प्राप्ति होती हैं तो नोट पर फोटो छापने से खजाने मे धन की बडोतरी हो जायेगी ऐसा सारे… t.co/5PMFzhjEkT
— ANI (@ANI) Oct 26, 2022
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल जी का सुझाव नोट (रुपए) पर छपे लक्ष्मी, गणेश की फोटो एक तरफ़ गांधी जी दूसरी तरफ़… t.co/19v199dbdV
— ANI (@ANI) Oct 26, 2022
एक जनाब ओर आए है...लक्ष्मी-गणेश की फ़ोटो लगाने पर रुपया मजबूत होगा।वो दिन दूर नही विश्व के सभी देशों मे 1-1 कर भा… t.co/kMdZSmRdkL
— ANI (@ANI) Oct 26, 2022
नोटों पर लक्ष्मी-गणेश की नहीं सरदार पटेल बाबा साहेब अम्बेडकर और भगत सिंह जी फोटो की जरूरत है। @ArvindKejriwal… t.co/rrR7ccDqv9
— ANI (@ANI) Oct 26, 2022
@ArvindKejriwal अगर नोट पर लक्ष्मी गणेश् की फोटो लग जायेगा तो.. मीट मांस.. का दुकान पर अपमान होगा undefined
— ANI (@ANI) Oct 26, 2022
केजरीवाल ने इसके लिए इंडोनेशिया का भी उदाहरण दिया। केजरीवाल ने यहां तक कहा कि हम यह नहीं कह रहे हैं कि सारे नोट बदले जाए, लेकिन जितने नए नोट छपते हैं, उन पर यह शुरुआत की जा सकती है। गौरतलब है कि इंडोनेशिया मुस्लिम देश है। वहां 85 फीसदी मुस्लिम हैं, 2 फीसदी से कम हिंदू हैं। फिर भी वहां नोट पर गणेश जी की तस्वीर छपी है।
