Viral Video: 16 जुलाई से ओडिशा के पुरी में जनन्नाथ रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra) शुरू हो रही है। हर साल की तरह इस साल भी इस यात्रा में शामिल होने के लिए देश के कोने-कोने से हजारों भक्त पहुंच चुके हैं। आलम ये है कि हर जगह जगन्नाथ यात्रा की चर्चा हो रही है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी जगन्नाथ यात्रा को लेकर काफी बज है। जहां एक तरफ लोग एक-दूसरे को जगन्नाथ यात्रा की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं, कुछ लोग जगन्नाथ जी की कई मजेदार फोटो भी शेयर कर रहे हैं। ऐसे में एक आर्टिस्ट ने अपनी कला से ऐसी आकृति बनाई, जिसे देखकर लोग काफी इम्प्रेस हो गए। इतना ही नहीं आर्टिस्ट की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
आर्टिस्ट ने जीता लोगों का दिल (तस्वीर साभार- @artist_suman_siddu)
ये भी पढ़ें - Viral Video: सड़क किनारे इयररिंग बेच रहा था बच्चा, लेकिन मासूम की फर्राटेदार अंग्रेजी सुनकर पूरा सोशल मीडिया हिल गया
आकृति देख इम्प्रेस हुए लोग
इस वीडियो और कला ने लोगों को काफी भावुक कर दिया है। आलम ये है कि लोग इस कला की काफी सराहना भी कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को खुद artist_suman_siddu नाम पेज पर शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, चार लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। तो आपको यह अंदाज कैसा लगा जरूर बताएं।
