महिला ने बचाई प्लास्टिक में फंसे पेंगुइन की जान, बदले में मिला ऐसा तोहफा, Video देख नहीं रोक पाएंगे अपनी मुस्कान

सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला प्लास्टिक में फंसे एक पेंगुइन को बचाती नजर आती है। जिसके बाद उस पेंगुइन के साथी उसे धन्यवाद देते दिखाई दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक बेहद ही प्यारा और दिल छू लेने वाला वीडियो (Video) देखने को मिल रहा है। जहां इस वीडियो में इंसानों और जानवरों के बीच एक अनोखा रिश्ता देखने को मिला। वायरल हो रहे इस वीडियो को देख हर कोई भावुक हो गया। वायरल वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि यह वीडियो दुनिया के सबसे ठंडे और शांत जगहों में से एक अंटार्कटिका से सामने आया है। जहां एक महिला पर्यटक ने प्लास्टिक में फंसे एक पेंगुइन की जान बचाई। जिसके बाद उस पेंगुइन ने महिला को तोहफे में जो कुछ भी दिया वह देख लोगों का दिल पिघल गया।

antarctica penguin rescue woman plastic viral video

पेंगुइन के रेस्क्यू का वीडियो हुआ वायरल (Instagram/@Timesnow_Trending)

ये भी पढ़ें:

महिला ने की पेंगुइन की मदद

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि उस पेंगुइन के गले में एक प्लास्टिक का टुकड़ा अटका हुआ था, जिससे उसे बहुत तकलीफ हो रही थी। ऐसे में महिला ने बिना समय गंवाए उसकी मदद करने लगी। वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि महिला धीरे-धीरे उस पेंगुइन के पास गई, ताकि वह डर न जाए। फिर वह बहुत सावधानी से उसने उसके गले से प्लास्टिक को निकाल दिया। इस दौरान उसने इस बात का पूरा ध्यान रखा कि पेंगुइन को किसी तरह की चोट न पहुंचे। जैसे ही पेंगुइन आजाद हुआ, वह सुरक्षित अपने समूह के पास लौट गया, लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने इस वीडियो को वायरल होने की एक वजह दे दी।

End of Feed