Viral Video: भैंसों के झुंड ने शेर पर किया हमला, फिर 'जंगल के राजा' ने दिखाया ऐसा भौकाल सबके पसीने छूट गए

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Jun 7, 2023, 12:47 PM IST

Animal Fight Video: भैंसों के झुंड ने अचानक शेर पर कर दिया हमला। इसके बाद 'जंगल के राजा' ने जो किया उसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भैंसों के झुंड ने किया शेर पर हमला
  • जंगल के राजा ने कर दी सबकी हवा टाइट
  • नजारा देखकर कांप गए लोग

Wild Life Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के एक से एक मजेदार वीडियो वायरल (Animal Viral Video) होते रहते हैं। कुछ वीडियो (Animal Fight Video) तो इतने हाहाकारी होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के पसीने छूट जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो (Wild Life Viral Video) काफी क्यूट होते हैं और लोग उन्हें पसंद भी करते हैं। वहीं, जानवरों के कुछ वीडियो (Lion Buffalo Fight Video) को देखकर लोगों को आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, वाइल्ड लाइफ लवर्स जानवरों के वीडियो को काफी पसंद करते हैं और एक से एक हैरतअंगेज वीडियो को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर भी करते रहते हैं। इसी कड़ी में शेर और भैंस का ऐसा वीडियो शेयर गिया गया है, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाएंगे।

Lion Buffalo Fight Video

शेर और भैंसों के बीच खतरनाक लड़ाई (तस्वीर साभार - इंस्टाग्राम)

आज तक आपने जानवरों के कई अंदाज देखे होंगे। वीडियो में, फिल्मों, चिड़ियाघरों में भी जानवरों के कई मजेदार नजारे देखने को मिल जाते हैं। लेकिन, कई बार जानवरों के ऐसे खतरनाक वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इन दिनों एक ऐसा ही हाहाकारी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बब्बर शेर और भैंसों के बीच खतरनाक लड़ाई हो रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं भैंसों के झुंड ने शेर पर खतरनाक तरीके से हमला कर दिया है। शेर पर ताबड़तोड़ हमला होता है। लेकिन, अचानक 'जंगल का राजा' फॉर्म में आ जाता है और हाहाकारी अंदाज में भैंसों पर हमला कर देता है। शेर का विकराल रूप देखकर भैंसों की हवा टाइट हो जाती है। इस लड़ाई का अंजाम क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

End of Feed