Viral Video: हिम्मत के सामने ताकत हुई पस्त, कमजोर भालू ने तेज तर्रार टाइगर को ऐसे दे दी मात

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 10:38 AM IST

Bear and Tiger Fight Video: भालू जानता था कि अगर वह थोड़ा भी पीछे हटा तो टाइगर उसे मारकर खा जाएगा। इससे पहले ही भालू अपने साहस का परिचय देता है और टाइगर पर अटैक कर देता है। उधर दूसरी तरफ अचानक अपने ऊपर हुए हमले से टाइगर डर जाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आपने पहले नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो
  • भालू के हमले से खौफ में आ जाता है टाइगर
  • भालू से डरकर भाग जाता है टाइगर

Bear and Tiger Fight Video: किसी भी लड़ाई को जीतने के लिए साहस की भी जरूरत होती है। आपने अक्सर देखा होगा कि कई बार ताकतवर जानवर भी छोटे-मोटे जानवरों से मात खा जाता है। इंसान हो या जानवर, अगर वह साहसी नहीं है तो उसे कोई भी मात दे सकता है। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप भी कह उठेंगे कि सच में किसी को मात देने के लिए ताकत से ज्यादा साहस की जरूरत होती है। वीडियो एक भालू और एक टाइगर से जुड़ा है।

beer

भालू और टाइगर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो

End of Feed