Dulha Dulhan Fight Video: दूल्हा-दुल्हन के लिए उनकी शादी का दिन सबसे खास दिन होता है। शादी के बाद दुल्हन की विदाई होती है और वह दूल्हे के साथ उसके घर जाती है। भारत में दुल्हनें विदाई के बाद दूल्हे को ही अपना सबकुछ मानकर उनके हिसाब से ही चलने की कोशिश करती हैं। हालांकि, कई बार दूल्हा-दुल्हन में नोकझोंक भी देखने को मिलती है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे।
दूल्हा-दुल्हन की लड़ाई (इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें- Jugaad Video: ट्रेन की दो सीटों के बीच सोने के लिए शख्स ने भिड़ाया ऐसा जुगाड़, देखकर इंजीनियर्स भी होंगे हैरान
वीडियो देखकर सोच में पड़ जाएंगे
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दुल्हन की विदाई हो चुकी है और वह अपने पति के साथ कार में बैठकर उसके घर जा रही है। इस बीच न जाने किस बात से दुल्हन को गुस्सा आ जाता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह अपने दूल्हे पर ही भड़क जाती है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि वह अपने दूल्हे को कार में ही कूटती नजर आती है। वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स के होश उड़ा दिए हैं। देखें वीडियो-
वीडियो देखकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि ऐसा भी हो सकता है। आप वीडियो में दुल्हन का तमतमाया हुआ चेहरा देख सकते हैं। आप देख सकते हैं कि दुल्हन तमतमाते हुए दूल्हे की ओर घूरती है। इसके बाद वह गुस्से में अपने दूल्हे का मुंह जोर से मरोड़ देती है। हैरान करने वाली बात यह है कि दुल्हन यहीं पर नहीं रुकती। वह दूल्हे का सिर पीछे की ओर धकेलती है और उसे जोर का थप्पड़ जड़ देती है। वीडियो में देख सकते हैं कि दूल्हा बेबसी से ये सारी चीजें सहकर रह जाता है।
