Viral Video: गुरु-शिष्य की परंपरा और स्कूल की यादों में सिर्फ शिक्षक और दोस्त ही नहीं, बल्कि वो चेहरे भी हमेशा के लिए बस जाते हैं, जो पर्दे के पीछे रहकर हर दिन हमारी दिनचर्या को सुचारू बनाते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला बेंगलुरु (Bengaluru Video) के प्रतिष्ठित बिशप कॉटन गर्ल्स स्कूल में, जहां 38 साल तक निस्वार्थ भाव से सेवा देने वाले अटेंडेंट 'दास अंकल' की विदाई को बेहद यादगार बना दिया गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक तरफ लोग जहां उनकी तारीफ कर रहे हैं, वहीं इस लम्हें को लेकर भावुक भी हो रहे हैं।
भावुक करने वाला पल (तस्वीर साभार-@anandmahindra)
ये भी पढ़ें - Viral Video: जिंदगी सस्ती या सफर की मजबूरी? पटरियों से खंभों तक लटके यात्री, नजारा देख हिल जाएगा दिमाग
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 48 सेकेंड के इस भावुक वीडियो में दास अंकल अपनी कलाई घड़ी पर समय देखते हैं और पूरे समर्पण के साथ स्कूल की विशाल घंटी की रस्सी खींचकर आखिरी बार घंटी बजाते हैं। जैसे ही घंटी की आवाज गूंजती है, स्कूल परिसर में मौजूद सैकड़ों छात्राएं हर स्ट्रोक को गिनते हुए खुशी और सम्मान से चिल्ला उठती हैं। शिक्षकों और बच्चों की इस तालियों की गड़गड़ाहट ने दास अंकल के चेहरे पर गर्व और आंखों में संतोष की चमक ला दी। उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने इस दिल छू लेने वाले पल को साझा करते हुए लिखा कि जब हमारे स्कूल हर उस व्यक्ति के प्रति सम्मान और गरिमा की भावना पैदा करते हैं, जो समुदाय की सेवा करता है, चाहे उनका पद कोई भी हो, तो हमारे भविष्य को लेकर आशान्वित होने की हर वजह मिलती है। देखें वीडियो...
भावुक करने वाला पल
38 साल का यह सफर सिर्फ एक नौकरी नहीं, बल्कि एक पूरी पीढ़ी को संभालकर विदा करने का अटूट बंधन था। दास अंकल की यह आखिरी घंटी यह संदेश दे गई कि सेवा छोटी हो या बड़ी, यदि उसमें निष्ठा और प्रेम हो तो सम्मान खुद-ब-खुद आपके कदम चूमता है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग दास अंकल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है जरूर बताएं।
