भारतीय दुल्हन की तरह सज-धज कर तैयार हुई अमेरिकी लड़की, फाइनल लुक देख थम गईं लोगों की नजरें

सोशल मीडिया पर एक अमेरिकी लड़की का वीडियो इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह किसी भारतीय दुल्हन की तरह सजी-धजी दिख रही है। वीडियो पर लोगों ने जमकर अपना प्यार बरसाया है।

भारत की संस्कृत और परंपरा हमेशा से पूरी दुनिया के लिए प्रेरणादायी रही है और अब विदेश के लोग धीरे-धीरे इस परंपरा को अपने जीवन में शामिल कर रहे हैं। हाल में ही इसका उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखने को मिला। जहां एक अमेरिकन लड़की अपनी शादी पर सफेद गाउन छोड़ किसी भारतीय दुल्हन की तरह सज-धज कर तैयार हुई। भारतीय पारंपरिक लिबास में सजने-संवरने के बाद जब लड़की अपने दोस्तों और परिजनों के सामने आई तो सबका दिल थम सा गया। लोगों की नजरें सिर्फ उस अमेरिकी लड़की पर टिकी रह गईं और सबके मुंह से एक साथ 'वाव!' निकला। इस वाकये का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

भारतीय दुल्हन की तरह सजी-संवरी अमेरिकी लड़की

भारतीय दुल्हन की तरह सजी-संवरी अमेरिकी लड़की (Instagram/@artistrybymansi)

भारतीय दुल्हन की तरह सज-संवर कर सामने आई अमेरिकी लड़की

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अमेरिकी लड़की किसी भारतीय दुल्हन की तरह लहंगा-चोली और कंगल-जूड़ा में नजर आ रही है। उसका ब्राइडल मेकअप भी किसी भारतीय दुल्हन की तरह किया गया है। वह देखने में स्वर्ग की किसी अप्सरा की तरह लग रही है। उसकी खूबसूरती देख ऐसा लग रहा है स्वर्ग से कोई परी नीचे धरती पर उतर आई हो। जैसे ही अमेरिकी लड़की इस लिबास में अपने घर वालों और दोस्तों के सामने आती है, उसे देख सबकी सांसे थम जाती हैं और सबकी नजरें बस उसी पर टिकी रह जाती हैं।

End of Feed