Amsterdam Women Dance Video: इंटरनेट पर डांस के कई सारे वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इनमें विदेशी महिलाओं के डांस भी शामिल हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जो एम्सटर्डम का बताया जा रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एम्सटर्डम की महिलाएं सड़कों पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान डीजे पर सपना चौधरी का गाना बज रहा है।
सपना चौधरी के गाने पर विदेशी महिलाओं ने लगाया ठुमका (Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सपना चौधरी का 'तेरी आँख्या का यो काजल' गाना बज रहा है, जिसमें विदेशी महिलाएं गजब का ठुमका लगा रही है। इस दौरान उनके द्वारा की गई मस्ती आप देख सकते हैं। पहले तो सपना चौधरी का जलवा भारत में ही था लेकिन अब उनके नाम का डंका विदेशों में भी बजना शुरू हो गया है। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार स्क्रॉल करके देख रहे हैं।
सपना चौधरी के गाने पर विदेशी महिलाओं ने लगाया ठुमका
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि दुनियाभर में भारतीय गानों का अलग ही जलवा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि हरियाणवी गाने पर हर कोई थिरकने लगता है। बता दें, इस वीडियो को 'kanak_diaries' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस पर अब तक 3.57 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और काफी बार इसे शेयर भी किया गया है।
