Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है, यहां एक से एक अनोखे नजारे देखने को मिलते हैं। कई नजारे दिल दहलाने वाले होते हैं, जबकि कुछ नजारों पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ नजारे सीधे दिल में उतर जाते हैं और लोग बार-बार उसे देखना पसंद करते हैं। इन दिनों एक ऐसा वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसने एक पल के लिए सबको चौंका दिया है। क्योंकि, इस वीडियो में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के हमशक्ल ऑटो चलाते दिख रहे हैं। कई लोग तो इस वीडियो को देखकर झटका भी खा गए।
ऑटो चलाते दिखे अभिताभ के हमशक्ल (तस्वीर साभार- @waah_darbhanga)
अक्सर हम सुनते हैं दुनिया में हर किसी के कई हमशक्ल होते हैं। आप सबने भी कईयों के हमशक्ल जरूर देखे होंगे। सोशल मीडिया पर भी अक्सर किसी ने किसी के हमशक्ल का वीडियो वायरल होते रहता है। शाहरुख, सलमान, अजय देवगन के हमशक्ल तो अक्सर चर्चा में रहते हैं और काफी पॉपुलर भी हो सके हैं। इसी कड़ी में अब अमिताभ बच्चन के हमशक्ल सोशल मीडिया पर छाया हुए हैं। लेकिन, अभिताभ का हमशक्ल ऑटो चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने ऑटो इस तरह सजा रखा है, जिसपर हर कोई सवारी करना चाह रहा है। देखें वीडियो...
अमिताभ बच्चन का हमशक्ल
वीडियो में आप भी अमिताभ बच्चन के हमशक्ल को देखकर झटका खा गए होंगे। इतना ही नहीं उनके ऑटो पर हर तरफ अमिताभ बच्चन की तस्वीर दिख रही है। साथ ही ऑटो का नाम रखा है अमिताभ रथ। ऐसा कहा जा रहा है कि अभिताभ का यह हमशक्ल बिहार के दरभंगा जिले में ऑटो चलाता है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'waah_darbhanga' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस वीडियो को देखकर चौंक रहे हैं। तो कुछ लोग इस वीडियो पर जमकर मजे भी ले रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
