अमेरिकी व्लॉगर का इमोशनल वीडियो वायरल, भारत छोड़ते वक्त इस विदेशी शख्स ने PM मोदी से की खास अपील

भारत घूमने आए गबरूजी नाम का अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर ने देश छोड़ने से पहले एक भावुक पोस्ट शेयर किया। जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वह पीएम मोदी से आधार कार्ड बनवाने की अपील करता है। गबरूजी नाम का ये शख्स भारत की आम जिंदगी, सुविधाओं और लोगों के अपनापन की जमकर तारीफ की।

भारत घूमने आए एक अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर ने देश छोड़ने से पहले ऐसा भावुक वीडियो शेयर किया, जिसने सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का दिल जीत लिया। खुद को प्यार से ‘गबरूजी’ कहने वाले इस अमेरिकी व्लॉगर ने भारत के साथ अपने जुड़ाव को खुलकर जाहिर किया। यह व्लॉगर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आधार देने की अपील तक करता है। इस वीडियो में गबरूजी बाइक पर बैठे नजर आता है। जिसके बाद वह बताता है कि भारत में उसके पास सिर्फ 8 घंटे बचे हुए हैं। वह कहता है कि जब पिछली बार उसने भारत छोड़ते समय वीडियो बनाया था, तब वह रो पड़े थे और इस बार भी उनकी आंखें पहले की तरह ही नम हैं। उनके मुताबिक, भारत ने उन्हें अंदर से बदल दिया है और यहां बिताया गया समय वह जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे।

India travel vlog viral

भारत छोड़ते वक्त इस विदेशी शख्स ने PM मोदी से की खास अपील(फोटो: Instagram/ gabhruji)

गबरूजी भारत की आम जिंदगी की खूब तारीफ करता है। वह कहता है कि अक्सर लोग सोचते हैं कि गोरा होना ही सब कुछ है लेकिन असल में हर तरह की सुविधाएं भारत में मौजूद हैं। अगर घर साफ करवाना हो तो मदद आसानी से मिल जाती है। कहीं जाना हो तो बाइक, ऑटो या दूसरी सवारी हर वक्त उपलब्ध रहती है। भूख लगे तो दिन हो या रात, हर समय स्ट्रीट फूड मिल जाता है। उनके मुताबिक भारत की यही सादगी, सुविधा और अपनापन इस देश को खास बनाता है। वीडियो के आखिर में गबरूजी भारत को दिल से धन्यवाद कहता है। वह बताता है कि यहां के लोग, संस्कृति और रोजमर्रा की जिंदगी उन्हें बहुत याद आएगी।

End of Feed