भारत में एक टेलर की कितनी कमाई होती होगी। जाहिर सी बात है आपका जवाब होगा कि आमतौर पर टेलर उतना नहीं कमा पाते। ऐसे में लोग भारत में टेलर के काम को उतना तव्वजो भी नहीं देते लेकिन यहीं काम अमेरिका में किया जाए तो एक टेलर की इतनी कमाई होती है, जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। ऐसे में अमेरिका में रहने वाली एक महिला ने इस पर एक वीडियो शेयर किया और पूरी हिसाब-किताब बैठाते हुए बताया कि आखिर अमेरिका में एक टेलर की कमाई कितनी होती है?
इस महिला का यह वीडियो खूब हो रहा वायरल (Instagram/@komal_pandey_america)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े:
एक टेलर को हर घंटे होती है इतनी कमाई
इस महिला का नाम कोमल पांडे है, जिसने इस वीडियो (Video) को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वायरल वीडियो में महिला ने बताया है कि अमेरिका में यदि आप टेलर का काम करते हैं तो आप एक घंटे में करीब 25 डॉलर तक कमा सकते हैं। आज की तारीख में अगर आप इसे भारतीय रुपए में देखेंगे तो यह 2200 से 2300 होते हैं। इस हिसाब से अगर कोई टेलर रोज 8 घंटे काम करता है, तो वह एक दिन में 15 से 18 हजार रुपये तक कमा सकता है।
कपड़ों में छोटे-मोटे काम के लिए भी मिलते हैं इतने रुपए
टेलर के काम में सिर्फ कपड़े सिलने का ही नहीं, बल्कि कपड़ों में छोटे-मोटे काम के लिए भी काफी पैसे मिलते हैं। जैसे अगर आप किसी कपड़े में सिर्फ अल्टरेशन का काम करते हैं तो उसके लिए भी आपको करीब 40 डॉलर यानी लगभग 3500 से 4000 रुपये मिल सकते हैं। महिला ने अपने वीडियो में आगे कहा कि भारत में जहां इसी काम के लिए 100 से 500 रुपये मिलते हैं, वहीं अमेरिका में इसकी कीमत कई गुना ज्यादा है। वहां टेलरिंग को एक प्रोफेशनल स्किल माना जाता है, और अच्छे टेलर की हमेशा जरूरत रहती है, खासकर शादी, ऑफिस और डिजाइनर कपड़ों के लिए।
महिला के वीडियो पर ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन
देखते ही देखते महिला का यह वीडियो (Video) वायरल हो गया। जिसे देखने के बाद इस पर लोग अपनी तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वायरल वीडियो (Viral Video) पर कई लोगों का कहना है कि भारत में भी अच्छे टेलर्स को भी उनके काम के बदले इतने पैसे नहीं मिलते। वहीं, कुछ अन्य लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा कि अमेरिका में ना सिर्फ टेलरिंग बल्कि दूसरे कामों के लिए भी काफी अच्छे पैसे मिलते हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
