Viral Video: घर को बंद करके लंबे समय के लिए कहीं जाना आजकल बहुत आम बात है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी गैरहाजिरी में आपके घर के कीमती फर्नीचर का क्या हाल हो सकता है? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे (Shocking Video) खड़े हो जाएंगे। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फ्लैट लगभग 1 साल से बंद पड़ा हुआ था। जब मकान मालिक घर वापस आकर किचन का कैबिनेट खोला, तो अंदर का नजारा किसी डरावनी फिल्म के सीन जैसा लग रहा था।
किचन के अंदर दिखा खतरनाक नजारा (तस्वीर साभार- @smash.pest.control)
ये भी पढ़ें - Viral Video: रील्स का खुमार! रेलवे स्टेशन पर महिला ने सिर पर उड़ेल ली कोल्ड ड्रिंक, RPF ने सिखाया सबक
वीडियो की शुरुआत में जैसे ही किचन कैबिनेट के दरवाजे को खोला जाता है, अंदर लकड़ी गायब दिखती है और उसकी जगह मिट्टी की रहस्यमयी आकृतियां और बड़े-बड़े स्तंभ बने नजर आते हैं। दीमकों ने नमी और अंधेरे का फायदा उठाकर कैबिनेट के अंदर पूरी तरह से कब्जा कर लिया और एक समानांतर दुनिया या 'किला' जैसा ढांचा तैयार कर दिया। अलमारी के अंदर हजारों की संख्या में दीमक रेंगते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे 'पेस्ट कंट्रोल सर्विसेज' की टीम ने स्प्रे और केमिकल के जरिए दीमकों के इस साम्राज्य को नष्ट करने की कार्रवाई शुरू की। देखें वीडियो...
किचन कैबिनेट के अंदर खतरनाक नजारा
वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर एक पल के लिए चकरा गया होगा। कई लोगों को तो अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा होगा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'smash.pest.control' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, 88 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि दीमकों ने तो अलमारी के अंदर अपनी खुद की सभ्यता बसा ली थी। एक अन्य यूजर ने लिखा कि घर बंद करने से पहले पेस्ट कंट्रोल कराना कितना जरूरी है, यह वीडियो उसका जीता-जागता उदाहरण है। कुछ लोगों का कहना है कि यह किचन कैबिनेट कम और किसी हॉरर गुफा का सेट ज्यादा लग रहा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
