गजब का स्‍कूल ! जो बच्‍चों से फीस के बदले में लेता है कूड़ा-कचरा, शानदार पहल ने इस शहर को बनाया स्‍वच्‍छ

Viral News : अफ्रीकी देश नाइजीरिया में चार साल पहले पर्यावरण संगठन ने 'अफ्रीकी स्वच्छता पहल' की शुरुआत की थी। इसके तहत स्‍कूल स्‍टूडेंट्स के माता-पिता से स्कूल में लाई गई बोतलें, पानी के डिब्बे, प्लास्टिक के बक्से जैसी तरह-तरह कबाड़ की सामग्री इकट्ठा की गई।

Viral News : विश्‍व में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कई लोग और संस्‍थाएं अतुलनीय काम कर रही हैं। बहुत से लोग ऐसे भी काम करते हैं जिन्‍हें सुनकर काफी हैरानी होती है। हाल ही में एक नया मामला सामने आया है अफ्रीकी देश नाइजीरिया से, जहां पर तकरीबन 40 ऐसे स्कूल हैं जो लोगों से कबाड़ लेकर उसे फीस के बदले में स्‍वीकार करते हैं। स्‍कूलों की पहल से गरीब माता-पिता के बच्‍चों को अच्‍छी शिक्षा मिलती है और स्‍वच्‍छता का काम भी बिना किसी परेशानी के हो जाता है।

Ajab Gajab, Nigeria School, Viral News

नाइजीरिया के स्‍कूल की पहल। (तस्‍वीर साभार : रॉयटर्स)

चार साल पहले शुरू की गई पहल

अफ्रीकी देश नाइजीरिया में चार साल पहले पर्यावरण संगठन ने 'अफ्रीकी स्वच्छता पहल' की शुरुआत की थी। इसके तहत स्‍कूल स्‍टूडेंट्स के माता-पिता से स्कूल में लाई गई बोतलें, पानी के डिब्बे, प्लास्टिक के बक्से जैसी तरह-तरह कबाड़ की सामग्री इकट्ठा की गई। इसके अलावा ये भी बताया गया कि, इस प्रकार के कचरे को रिसाइकल करने वालों को बेचा जाता है। इससे जो भी राशि अर्जित होती है उसका उपयोग शिक्षकों को वेतन देने, स्कूल ड्रेस, पेन-पेंसिल, किताबें की खरीदारी करने इत्‍यादि के लिए किया जाता है।

End of Feed