Ajab Gajab: बेटे को मिली रेलवे की नौकरी, पिता ने खुशी में घर को ही बना दिया ट्रेन

Ajab Gajab: राजस्थान से वायरल वीडियो में एक पिता ने बेटे की रेलवे नौकरी मिलने पर अपने घर को ट्रेन कोच की तरह पेंट करवा दिया। नीला रंग, पीली पट्टियां और ‘इमरजेंसी एग्जिट’ जैसे निशान देखकर लोग हैरान रह गए।

Ajab Gajab: राजस्थान से एक अजब-गजब वीडियो सामने आया है। जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने लोगों के दिल को छू लिया है। इसमें एक पिता अपने बेटे की सफलता का जश्न ऐसे अंदाज में मनाता है, जिसे देखकर लोग हैरान भी होते हैं और भावुक भी।दरअसल बेटे का सपना था कि वह भारतीय रेलवे में नौकरी करे। इसके लिए उसने कई साल तक मेहनत की। रोज पढ़ाई करना, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करना और अपने लक्ष्य पर टिके रहना आसान नहीं था, लेकिन उसने हार नहीं मानी। आखिरकार उसकी मेहनत काम आ गई और उसे रेलवे में नौकरी मिल गई।

Rajasthan viral video

Ajab Gajab: बेटे को मिली रेलवे की नौकरी, पिता ने मनाया अनोखा जश्न (फोटो: Instagram/sole_of_india)

बेटे की इस उपलब्धि से पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। अक्सर लोग ऐसी खुशी में मिठाई बांटते हैं या पार्टी करते हैं, लेकिन इस पिता ने कुछ अलग करने का फैसला किया। उन्होंने बेटे की सफलता को खास बनाने के लिए अपने घर को ही ट्रेन की तरह सजवा दिया। पिता ने पूरे घर को भारतीय रेलवे के कोच जैसा रंगवा दिया। घर को नीले रंग में पेंट कराया गया और उस पर पीली धारियां बनाई गईं, जैसी असली ट्रेन में होती हैं। इतना ही नहीं, घर की खिड़कियों और दीवारों पर ‘Emergency Exit’ जैसे निशान भी बनाए गए। बाहर से देखने पर ऐसा लगता है जैसे कोई रेलवे का डिब्बा मोहल्ले में खड़ा हो। जब लोग पहली बार इस घर को देखते हैं तो उन्हें यकीन ही नहीं होता कि यह कोई आम घर है।

End of Feed