Ajab Gajab News: देश का सबसे रहस्यमयी कुंड, मात्र ताली बजाने से ही ऊपर आ जाता है पानी

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jul 8, 2023, 08:49 PM IST

Ajab Gajab News: वैज्ञानिकोंं ने कुंड को लेकर बहुत सारे रिसर्च किए कि आखिर कैसे ताली बजाने से पानी ऊपर आ सकता है, लेकिन इस राज का पर्दाफाश नहीं कर पाए। झारखंड राज्य में स्थित यह रहस्यमयी कुंड​​ बोकारो शहर से मात्र 27 किलोमीटर दूर स्थित है।

KEY HIGHLIGHTS
  • झारखंड का अनोखा कुंड
  • ताली बजाने से ऊपर आता है पानी
  • चर्म रोग जैसी बीमारी नहीं होती

Ajab Gajab News: आपने देश की बहुत सारी रहस्यमयी जगहों के बारे में सुना होगा। आज हम आपको देश के एक ऐसे रहस्यमयी कुंड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके पास जाकर ताली बजाने पर उसका पानी ऊपर आ जाता है। सिर्फ यही नहीं, यह कुंड गर्मियों में ठंडा और सर्दियों में गर्म पानी देता है। यह अनोखा कुंड झारखंड के बोकारो जिले में स्थित है। लोग बताते हैं कि इस कुंड का पानी हमेशा उबलता हुआ नजर आता है। अगर आप पास जाकर देखेंगे तो ऐसा लगेगा जैसे किसी बर्तन में पानी उबल रहा हो।

anokha kund

दहाली कुंड (फोटो साभार-ट्विटर)

ताली बजाने से ऊपर आता है पानी

झारखंड राज्य में स्थित यह रहस्यमयी कुंड बोकारो शहर से मात्र 27 किलोमीटर दूर स्थित है। इसे दलाही कुंड के नाम से जाना जाता है। यह अनोखा कुंड चारों ओर कंक्रीट की दीवारों से घिरा है। यहां नहाने के लिए न सिर्फ भारत से बल्कि विदेश से भी लोग आते हैं। गौरतलब है कि वैज्ञानिकोंं ने इस कुंड को लेकर बहुत सारे रिसर्च किए कि आखिर कैसे ताली बजाने से पानी ऊपर आ सकता है। हालांकि, वैज्ञानिक भी इस राज का पर्दाफाश नहीं कर पाए।

End of Feed