शादी के लिए लड़की का बायोडाटा हुआ वायरल, होने वाले दूल्हे के लिए रखी ऐसी शर्त पढ़कर खुश हो जाएंगे

Ajab Gajab News: एक लड़की अपनी शादी के लिए लड़का ढूंढ़ रही है। हालांकि, अपनी बायोडाटा में लड़की ने दूल्हे के लिए ऐसी शर्त रखी है, जिसे पढ़कर आप भी सोच में पड़ जाएंगे।

Ajab Gajab News: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसी पोस्ट सामने आती है, जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती है। इसी क्रम में एक लड़की का बायोडाटा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, यह लड़की अपनी शादी के लिए लड़का ढूंढ़ रही है। हालांकि, अपनी बायोडाटा में लड़की ने दूल्हे के लिए ऐसी शर्त रखी है, जिसे पढ़कर आप भी सोच में पड़ जाएंगे।

Shadi (5)

शादी के लिए अजीबोगरीब शर्त (फोटो साभार- फेसबुक)

लड़की का बायोडाटा इंटरनेट पर वायरल

फेसबुक पर खुशी नाम के अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट की गई है। इस तस्वीर में एक लड़की का बायोडाटा दिख रहा है। इस बायोडाटा में लड़की की तस्वीर भी बनी नजर आ रही है। हालांकि, जब आप तस्वीर को ध्यान से देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि लड़की का चेहरा असली नहीं है। यह तस्वीर AI से बनी नजर आ रही है। बायोडाटा के अनुसार, लड़की का नाम कृतिका मीणा है। इस बायोडाटा में पता चल रहा है कि लड़की का जन्मस्थान अजमेर है।

End of Feed