Ajab Gajab News: दुनिया में करोड़ों-अरबों युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। भारत में करोड़ों युवा कई-कई साल तक नौकरी की तैयारी करते रहते हैं। इसके बाद जब कोई छोटी-मोटी नौकरी मिल जाती है तो घर-परिवार छोड़कर दूसरे शहरों में कमाने चले जाते हैं। इस दौरान वह खानाबदोश की जिंदगी तो जीते ही हैं। इसके साथ ही पूरी जिंदगी अपने परिवार से दूर रहते हैं। दूसरी तरफ एक जगह लोगों को 4 करोड़ की सैलरी और रहने के लिए शानदार बंगला फ्री मिल रहा है।
ऑस्ट्रेलिया में निकली थी यह नौकरी
आपको जानकर हैरानी होगी कि इतने शानदार ऑफर के बाद कोई यह नौकरी नहीं करना चाहता। इस बात को जानकर आप भी सोचने पर मजबूर हो गए होंगे कि यह नौकरी कोई करना क्यों नहीं चाहता है। चलिए आपको पूरी बात बताते हैं। दरअसल, यह नौकरी ऑस्ट्रेलिया में निकली है। इस नौकरी को करने वाले को 4.8 करोड़ रुपये सैलरी मिलेगी। इसके साथ ही फ्री में रहने के लिए 4 कमरों का महल जैसा घर मिल रहा है। इसके बाद भी इस नौकरी को कोई नहीं करना चाह रहा।
किसानों के बीच चिकित्सक की नौकरी
द सन की रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया में क्वाइरैडिंग नाम के कस्बे में काफी ज्यादा किसान रहते हैं। हालांकि, इस कस्बे में कोई डॉक्टर नहीं है। यह इलाका शहर से काफी दूर है। इस कारण डॉक्टर के तौर पर कोई यहां नहीं आना चाहता है। इस जगह पर लोगों को मेडिकल समस्याओं का सामना करना पड़ता है। डॉक्टर की कमी को पूरा करने के लिए ही यह नौकरी निकाली गई। हालांकि काफी टाइम तक यहां आने के लिए कोई तैयार नहीं हुआ। अब खबर आ रही है कि मजबूरी में एक डॉक्टर ने यहाे आने के लिए हामी भरी है।
