Ajab Gajab News: कुएं में फंसे कुत्ते को लोगों ने 3 साल तक खिलाया खाना, फिर ऐसे बचाई जान

Ajab Gajab News: चीन के यांताई शहर में एक आवारा कुत्ता करीब तीन साल तक गहरे कुएं में फंसा रहा। स्थानीय लोगों और रेस्क्यू टीम की लगातार कोशिशों के बाद आखिरकार उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यह दिल छू लेने वाली कहानी अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

China के Shandong Province के Yantai शहर से एक दिल छू लेने वाली घटना सामने आई है। यहां एक आवारा कुत्ता लगभग तीन साल तक एक गहरे और सुनसान कुएं के अंदर फंसा रहा। लंबे समय तक कोशिशों के बाद आखिरकार बचाव दल ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जानकारी के मुताबिक यह सफेद रंग का कुत्ता साल 2023 में गलती से एक पुराने और परित्यक्त कुएं में गिर गया था। यह कुआं करीब 40 से 50 मीटर गहरा बताया जाता है। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक कुएं का मुंह बहुत संकरा था और अंदर की दीवारें फिसलन भरी थीं। इसके अलावा नीचे का रास्ता भी काफी जटिल था, जिस वजह से कुत्ते को निकालना आसान नहीं था।

Dog Rescued From Well

गहरे कुएं में गिरा कुत्ता 3 साल तक जिंदा रहा (फोटो: एआई)

कुत्ते को बाहर निकाल पाना नहीं था संभव

स्थानीय लोगों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने कुत्ते की मदद करने की कोशिश शुरू कर दी। हालांकि शुरुआत में उसे बाहर निकालना संभव नहीं हो पाया, लेकिन लोगों ने हार नहीं मानी। आसपास के निवासी लगातार उसे खाना देते रहे ताकि वह जिंदा रह सके। इसी वजह से वह तीन साल तक उस मुश्किल जगह में भी जीवित रह पाया। बाद में Yantai Flower Arm Animal Rescue Team के सदस्य भी इस अभियान में शामिल हुए। बचाव दल ने कुत्ते को बाहर निकालने के लिए कई तरीके अपनाए।

End of Feed