Ajab Gajab News: बत्तख के पेट में मिला असली सोना, शख्स हो गया मालामाल,कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Ajab Gajab News: चीन के हुनान प्रांत में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ग्रामीण को बत्तख काटते समय उसके पेट में 10 ग्राम के सोने के कण मिले। जांच में यह असली सोना निकला जिसकी कीमत करीब 1,800 अमेरिकी डॉलर बताई जा रही है।

Ajab Gajab News: चीन में एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक आदमी को बत्तख काटते समय उसके पेट से सोने के कण मिल गए। यह अनोखी घटना मध्य चीन के हुनान प्रांत के लॉन्गहुई काउंटी की बताई जा रही है। इस खबर ने स्थानीय लोगों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा बटोरी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी महीने में लियू नाम के एक ग्रामीण व्यक्ति ने जब अपने घर पर पाली हुई बत्तख को काटा, तो उसे उसके पेट के अंदर कुछ चमकदार कण दिखाई दिए।

duck stomach gold

gold found in duck: बत्तख काटते ही निकला सोना! (फोटो : iStock)

परिवार के लिए सौभाग्य की निशानी

पहले तो उसे समझ नहीं आया कि यह क्या है, लेकिन बाद में जांच कराने पर पता चला कि ये असली सोने के कण हैं। बताया गया कि इन सोने के कणों का वजन करीब 10 ग्राम है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक बर्निंग टेस्ट के बाद इसकी पुष्टि हुई कि यह असली सोना है। इसकी कीमत लगभग 12,000 युआन यानी करीब 1,800 अमेरिकी डॉलर बताई जा रही है। यह जानकर लियू और उसके परिवार वाले भी हैरान रह गए। लियू के पिता ने इस घटना को आने वाले समय के लिए अच्छा संकेत माना है। उनका कहना है कि यह उनके परिवार के लिए सौभाग्य की निशानी हो सकती है।

End of Feed