अजब: महिला की टूटी शादी तो निकल पड़ी ऑनलाइन बॉयफ्रेंड ढूंढने, बर्बाद हो गई पूरी जिंदगी

Ajab Gajab News: अपनी 33 साल की शादी टूटने के बाद महिला बहुत बुरे दौर से गुजर रही थी। इससे उबरने के लिए महिला ने ऑनलाइन डेटिंग शुरू की। दो बार के स्कैम के बाद महिला अब बेघर हो चुकी है। वह मानसिक और शारीरिक रूप से बेकार हो चुकी है और काफी शर्मिंदा हैं।

Ajab Gajab News: 57 साल की एक ऑस्ट्रेलियाई महिला की शादी टूटी तो वह ऑनलाइन बॉयफ्रेंड ढूंढने निकल पड़ी। इसके बाद महिला के साथ जो हुआ, उसे वह अपनी पूरी जिंदगी नहीं भूल पाएगी। दरअसल, ऑनलाइन डेटिंग की बुरी लत के चक्कर में महिला स्कैम का शिकार हो गई। इस चक्कर में उसे चार करोड़ रुपये से ज्यादा पैसे गंवाने पड़े। महिला ने न सिर्फ पैसे गंवाए बल्कि अपना सबकुछ गंवा दिया। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, एनेट फोर्ड नाम की महिला की शादी 2018 में टूट गई थी।

End of Feed