पहली बार जनरल कोच का सफर करने पहुंची थी लड़की, अंदर का नजारा देख रह गई दंग, यूजर्स बोले - अब नहीं जाना दीदी..

एक महिला ने पहली बार जनरल कोच में सफर का अपना मुश्किल अनुभव रेडिट पर साझा किया। भीड़ के कारण खड़े होकर दो घंटे बिताने के बावजूद, उन्होंने लोगों के एडजस्ट करने और जीवित रहने के तरीके को देखकर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। यह अनुभव कठिन लेकिन प्रेरणादायक रहा।

KEY HIGHLIGHTS
  • जनरल कोच में सफर का मुश्किल अनुभव
  • दो घंटे खड़े होकर करना पड़ा सफर
  • जमकर वायरल हो रहा ये पोस्ट

Experience Of General Coach: आज भी लंबी दूरी की यात्रा के लिए ट्रेन एक पसंदीदा विकल्प है, जो आरामदायक होने के साथ-साथ यात्रा के आनंद को भी बढ़ाता है। हर ट्रेन कोच में सफर करने वाले यात्रियों की अपनी अलग-अलग कहानियाँ और अनुभव होते हैं। हाल ही में, एक महिला ने अपने पहले जनरल कोच के अनुभव को साझा किया, जो मुश्किलों और मानवीय Resilience से भरा हुआ था।

महिला ने बताया कि उन्होंने उम्मीद की थी कि जनरल कोच में कम से कम उन्हें बैठने की जगह तो मिल जाएगी। हालांकि, जब ट्रेन स्टेशन पर आई, तो कोच में इतनी भीड़ थी कि उन्हें चढ़ने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। किसी तरह धक्का-मुक्की करते हुए वह ट्रेन के अंदर दाखिल हुईं, लेकिन उन्हें इतनी भी जगह नहीं मिली कि वह बैठ सकें। मजबूरन उन्हें दो घंटे तक खड़े होकर ही यात्रा करनी पड़ी। यह अनुभव उनके लिए शारीरिक रूप से काफी थकाने वाला साबित हुआ।

End of Feed