Ajab Gajab: ट्रेन में रहने के लिए एक साल में लाखों रुपये फूंक देता है ये बच्‍चा, रोज तय करता 600 KM का सफर

Ajab Gajab: जब स्टॉली 16 वर्ष के थे, तब उन्होंने फॉकबेक श्लेस्विग-होल्स्टीन में अपने माता-पिता के घर को छोड़ दिया था। हालांकि ट्रेन में यात्रा करने और रहने के विचार से उनके माता-पिता सहमत नहीं थे।

Ajab Gajab: सोशल मीडिया पर कुछ लोगों के कारनामे समय-समय पर वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक कारनामा इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसमें लेसे स्टॉली नामक जर्मनी का किशोर मुख्‍य भूमिका है। ये नाबालिग लड़का पूरी जर्मनी में डॉयचे बान (डीबी) ट्रेनों में प्रतिदिन 600 मील से अधिक प्रतिदिन यात्रा करता है। ऐसा करने के पीछे एक खास वजह है। दरअसल, ये लड़का ट्रेनों में रहता है, काम करता है और उसकी रुकने की कोई योजना नहीं है। फर्स्ट क्‍लास में सफर के दौरान वो लाउंज में नाश्ता करता है। इतना ही नहीं कई हॉलिडे डेस्टिनेशन पर वो जाता रहता है और स्‍टॉल पर काम करके कुछ न कुछ पैसे कमाता है। हैरान कर देने वाली तो ये है कि, इतना सब करने में एक साल में वह £8,500 (लगभग ₹ 890,000) खर्च करता है।

​german boy train journey, german boy travel 600 km, viral news, offbeat news, bizzare news, hindi news, news in hindi, times now navbharat

जर्मनी की ट्रेन। (फोटो क्रेडिट: Istock)

द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, लड़के ने कहा कि, 'मैं डेढ़ साल से ट्रेन में एक डिजिटल खानाबदोश के रूप में रह रहा हूं। रात में मैं चलती इंटरसिटी एक्सप्रेस (आईसीई) ट्रेन में सोता हूं और दिन के दौरान एक सीट पर बैठता हूं। एक प्रोग्रामर के रूप में काम करता हूं। हालांकि ट्रेन में कई यात्रियों के साथ रहता हूं और देश के एक छोर से दूसरे छोर तक यात्रा करता हूं। मैं पूरे जर्मनी की खोज कर रहा हूं।'

End of Feed