Anand Mahindra Viral Post : बिजनेस टाइकून आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय रहते हैं। वे सोशल मीडिया यूज करने के दौरान कई वीडियो पर प्रतिक्रिया भी देते हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक बच्चे ने महिंद्रा शोरूम में बच्चों के लिए उचित व्यवस्था की कमी के बारे में शिकायत की है। आनंद महिंद्रा ने बच्चे की शिकायत पर सहमति जताई और अपनी टीम को इशारों में सुधार करने का ऑर्डर दिया।
इस वीडियो से शुरू हुआ माजरा
ये सारी बातें विकास गर्ग नामक यूजर के अकांउट से पोस्ट किए गए वीडियो पर हुई। जिसके कैप्शन में लिखा है, "आनंद महिंद्रा सर - यह महिंद्रा ऑटोमोटिव के एक छोटे अनुयायी मास्टर आद्विक की अपील है कि उन्हें कार खरीदने की निर्णय लेने की प्रक्रिया में समान रूप से प्रभावशाली माना जाए।" बता दें कि, इस क्लिप में बच्चा महिंद्रा शोरूम के सामने खड़ा है और कह रहा है कि, 'शोरूम में केवल वयस्कों के लिए व्यवस्था है, बच्चों के लिए कुछ भी नहीं है।'
आनंद महिंद्रा ने किया रिएक्ट
विकास गर्ग के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा कि, 'आप बिल्कुल सही कह रहे हैं विकास। आज, बच्चों की आवाज़ और राय काफी हद तक इस बात को प्रभावित कर रही है कि परिवार कौन सी कार खरीदना चाहता है और आद्विक भी सही हैं, हम शोरूम में बच्चों को महत्व देने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं करते हैं। मुझे पता है कि हमारी टीम एडविक के सुझाव पर कार्य करने के लिए प्रेरित होगी!' अब लाखों लोग इस पोस्ट को देख चुके हैं। तकरीबन वीडियो को लगभग 600 लाइक्स भी मिल चुके हैं। लोगों ने क्लिप पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।
यूजर्स ने भी दी प्रतिक्रिया
आनंद महिंद्रा के ट्वीट पर एक्स यूजर्स ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि, 'आप वास्तव में सही हैं, सर।' वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा है कि, 'यह कल्पना से परे है। मार्केटिंग प्रबंधकों को अब इस दिशा में भी सोचना चाहिए। चौथे ने लिखा कि, 'सर, कुछ शोरूम इस मामले में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। हमने पिछले महीने फ़रीदाबाद में यूनाइटेड महिंद्रा से डिलीवरी ली और उन्होंने मेरे बेटे को चॉकलेट और बॉल भेंट की। उसे बहुत अच्छा लगा और फीडबैक के लिए दोबारा आने के लिए पूछ भी रहे थे।'
