Ajab Gajab : 35 साल की उम्र होते ही हो जाएंगे रिटायर, युवाओं को बेराजगार बनाने की पूरी प्‍लानिंग

Ajab Gajab : एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि, कंपनियां सिविल सेवक पदों के लिए भर्ती की आयु 35 वर्ष तक सीमित कर रही हैं। उन कंपनियों ने 30 के दशक को ही 60 का दशक मान लिया है।

Ajab Gajab : क्‍या आपने कभी सोचा है कि, 35 साल पूरे होते ही अगर आपकी कंपनी आपको काम करने से रोक दे तो क्‍या होगा ? जी हां, ऐसा ही एक मुद्दा इन दिनों चीन की सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। अगर भारत में आप 35 की उम्र में जॉब कर रहे हैं तो आपके लिए ये समय नए विकल्‍प खोजने और अच्‍छी संभावनाओं का समय होता है, लेकिन अगर हम चीन की बात करें तो यहां की स्थितियां ठीक विपरीत हैं, यहां ये उम्र युवाओं के लिए खतरे की घंटी होती है जो उन्‍हें मिनटों में बेराजगार कर सकती है। दरअसल, चीन में कई संगठन कथित तौर पर 35 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारियों जॉब पर नहीं रखना चाहते हैं, जिसे वहां के लोगों ने सोशल मीडिया पर '35 का अभिशाप' बताया है।

​Ajab Gajab, Weired Jobs, Chinese Companies lay off, Off beat news

इस देश में बनाया गया है प्‍लान। (प्रतीकात्‍मक फोटो)

क्‍या है 35 का अभिशाप

द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि, चीन में कंपनियां सिविल सेवक पदों के लिए भर्ती की आयु 35 वर्ष तक सीमित कर रही हैं। उन कंपनियों ने 30 के दशक को ही 60 का दशक मान लिया है और इसी दिशा में वे आगे बढ़ रही हैं। चूंकि चीन में उम्र के साथ अनायास भेदभाव करना गैरकानूनी नहीं इसलिए वहां के युवा समेत अन्‍य लोग सुगबुगाहअ होते ही इस '35 का अभिशाप' की आलोचना शुरू कर दी है। कंपनियों द्वारा युवाओं को तरजीह देने के पीछे एक वजह ये भी सामने आई है कि, उम्रदराज कर्मचारियों की अपेक्षा फ्रेशर्स और युवा सस्‍ते हैं।

End of Feed