Ajab Gajab: 66 की उम्र में 10वें बच्चे को महिला ने दिया जन्म, करीब पांच दशक बाद फिर मिली गुडन्‍यूज़

Ajab Gajab: ऐसा पहली बार नहीं है कि, जब किसी महिला ने इतनी अधिक उम्र में बच्चे को जन्म दिया हो। नवंबर 2023 में, युगांडा की रहने वाली सफीना नामुकवाया ने 70 साल की उम्र में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था।

Ajab Gajab: जर्मनी से इन दिनों एक अजब-गजब खबर सामने आई है। यह खबर उस 66 वर्षीय महिला के बारे में बारे में है जो 10वीं बार मां बनी है। महिला ने IVF (इन-वायरो फर्टिलाइजेशन) के प्राकृतिक तरीके से बच्चे को जन्म दिया है। एलेक्जेंड्रा हिल्डेब्रांट नाम की इस महिला ने 19 मार्च को शहर के चैरिटे अस्पताल में सिजेरियन सेक्शन के ज़रिए फिलिप नाम के बच्चे को जन्म दिया। बच्चे का वजन 7 पाउंड और 13 औंस था। महिला बर्लिन में चेकपॉइंट चार्ली स्थित वॉल म्यूजियम की मालिक और मैनेजर हैं और इन्‍होंने 70 के दशक के अंत में पहले बच्‍चे को जन्म दिया था, उसके बाद 50 वर्ष की आयु के बाद उनके आठ बच्चे हुए, जो सभी सी-सेक्शन के माध्यम से पैदा हुए थे।

महिला 66 की उम्र में 10वें बच्‍चे को दिया जन्‍म।

गौरतलब है कि, हिल्डेब्रांट के बच्‍चों के नाम स्वेतलाना (46), आर्टिओम (36), जुड़वां एलिजाबेथ और मैक्सिमिलियन (12), एलेक्जेंड्रा (10), लियोपोल्ड (8), अन्ना (7), मारिया (4) और कैथरीना (2) हैं। महिला ने टुडे को बताया है, 'बड़ा परिवार न केवल अद्भुत चीज है, बल्कि सबसे बढ़कर, यह बच्चों के उचित पालन-पोषण के लिए महत्वपूर्ण है।' सुश्री हिल्डेब्रांट के प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वोल्फगैंग हेनरिक ने बताया कि उनकी मरीज की गर्भावस्था अधिकांशतः जटिलता रहित थी। डॉ. हेनरिक बताते हैं कि, 'अपनी विशेष रूप से अच्छी शारीरिक संरचना और मानसिक शक्ति के कारण, सुश्री हिल्डेब्रांट ने गर्भावस्था को अच्छी तरह से मैनेज किया।'

End of Feed