घर का AC उखाड़कर बंदे ने बस में ही फिट कर दिया, वायरल हुआ अजब-गजब वीडियो

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 20, 2025, 02:55 PM IST

Funny Video Today: मजेदार वीडियो में देखेंगे बस सिग्नल पर खड़ी है। मगर उसके पीछे ऐसा कुछ नजर आता है जिसे देखकर सचमुच किसी का दिमाग घूम जाएगा। दरअसल बस के मालिक ने इसी में घर का ऐसी फिट कर दिया।

Funny Video Today: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है जिसे देखकर हम चौंक जाते हैं। मगर कई बार हंसी भी बहुत आती है। मगर अभी इन सबसे इतर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर सचमुच दिमाग घूम जाएगा। वायरल वीडियो में देखेंगे कि कैसे एक शख्स ने घर का एसी निकालकर इसे बस में फिट कर दिया। शख्स के कारनामे से जुड़ा ये अजब-गजब वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

बस में फिट कर दिया घर का AC

शुरुआत से वीडियो देखकर मालूम होता है कि एक शख्स सड़क पर आराम से कार ड्राइव कर रहा है। गाड़ी सिग्ननल पर आकर रुकती है। मगर इसी बीच उसे ऐसा कुछ नजर आया उसने तुरंत कैमरा निकालकर सबकुछ रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। दरअसल शख्स ने सिग्ननल पर खड़ी बस के पिछले हिस्से पर ऐसा कुछ अजब-गजब जुगाड़ देख लिया। इसमें देखेंगे कि बस मालिक ने घर का एसी उखाड़कर इसे बस में फिट कर दिया।

End of Feed