अब शादी से पहले भी AI का डर! लड़की ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर को किया रिजेक्ट, मैचमेकर का यह Video हुआ वायरल

AI नौकरी छीन लेगा, इस डर से एक महिला ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर से शादी करने से इनकार कर दिया। मैचमेकर ओएंद्रिला कपूर की वायरल कहानी ने शादी और करियर सिक्योरिटी पर बहस छेड़ दी।

आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI तेजी से हमारी जिंदगी का हिस्सा बनता जा रहा है। कई काम आसान हो रहे हैं, लेकिन इसके साथ लोगों के मन में नौकरी जाने का डर भी बढ़ रहा है। अब इसी डर से जुड़ी एक ऐसी कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसने शादी और करियर को लेकर नई बहस छेड़ दी है। दरअसल, मैचमेकिंग और डेटिंग कोच ओएंद्रिला कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया कि एक महिला ने सिर्फ इस वजह से सॉफ्टवेयर इंजीनियर से शादी करने से इनकार कर दिया कि भविष्य में AI उसकी नौकरी छीन सकता है।

ai job security software engineer marriage viral Video

मैचमेकर की कहानी हुई वायरल (Instagram/@oendrila.kapoor)

'मैं सॉफ्टवेयर इंजीनियर से शादी नहीं करूंगी'

ओएंद्रिला कपूर ने अपनी वायरल रील (Viral Reel) में बताया कि हाल ही में एक महिला ने उनसे कहा कि वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर से शादी नहीं करना चाहती। महिला को डर था कि AI और ऑटोमेशन की वजह से भविष्य में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी खतरे में पड़ सकती है। मैचमेकर ने कहा कि उन्होंने रिश्तों के लिए कई तरह के अजीब फिल्टर सुने हैं, लेकिन यह वजह उन्हें सोचने पर मजबूर कर गई।

End of Feed