गर्लफ्रेंड के छोड़ते ही लड़के की बदली किस्मत, अब पछता रही है लड़की, रोते-रोते सुनाया अपने ब्रेकअप का किस्सा

ब्रेकअप के बाद एक लड़के की किस्मत ऐसे बदली कि उसकी गर्लफ्रेंड को अपने ब्रेकअप पर बहुत अफसोस हुआ। लड़की ने एक वीडियो के जरिए रोते-रोते अपने ब्रेकअप का किस्सा सुनाया। लड़की का यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

रिश्तों में दरार आना किसी के लिए बहुत दुखदायी होता है तो किसी के लिए कुछ अच्छा भी होता है। इस मामले में भी कुछ ऐसा ही हुआ। जब एक कपल का ब्रेकअप हुआ तो उसके बाद लड़के की किस्मत मानो ऐसी चमकी कि जैसे कोयले की खान से कोई हीरा मिल गया हो। मगर ब्रेकअप के बाद लड़के के अच्छे दिन देख लड़की को अपने ब्रेकअप का इतना अफसोस हुआ कि वह रोते-रोते अपनी किस्मत को कोसने लगी। फिलहाल लड़की का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

लड़की ने सुनाया अपने ब्रेकअप का किस्सा

लड़की ने सुनाया अपने ब्रेकअप का किस्सा (Instagram/@isarcasmgram)

लड़की ने दो साल तक किया लड़के को डेट

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की अपने ब्रेकअप का किस्सा सुना रही है। लड़की का कहना है कि उसने दो साल तक एक लड़के को डेट किया लेकिन उसके बॉयफ्रेंड के पास 200 रुपए भी नहीं होते थे कि वह उस लड़की के साथ बाहर जाकर कुछ खा सके। जब भी वह बाहर चलने को बोलती तो लड़का कहता कि अभी पैसे नहीं हैं। ऐसे में लड़की को उसका भी खर्च उठाना पड़ता था। उसे प्यार की तसल्ली थी।

End of Feed