नदी ऊपर तो सड़क नीचे! इस देश की इंजीनियरिंग देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

Aaj ka viral video: सोशल मीडिया पर इस समय एक ऐसे हाइवे का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके नीचे से सड़क गुजर रही है तो वहीं पर उसके ऊपर से झील बहती हुई नजर आ रही है। यह वीडियो एक अनोखी सिविल इंजीनियरिंग का कमाल बताता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को अभी तक लाखों बार देखा जा चुका है।

Aaj ka viral video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है। जहां पर आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस समय भी यहां पर एक वीडियो ऐसे ही वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आपको भी अपनी आंखों पर एक समय पर यकीन नहीं होगा। इस वायरव वीडियो में आप देखेंगे कि जहां सड़क नीचे से और नदी ऊपर से गुजरती है। इस वीडियो को नीदरलैंड्स के होने का वादा किया जा रहा है। जिसमें यह वीडियो एक अनोखी इंजीनियरिंग कृति को दर्शाता है।

Netherlands viral video

नदी ऊपर तो सड़क नीचे! इस देश की इंजीनियरिंग देख आप भी रह जाएंगे दंग (फोटो: X/@Sheetal2242)

इस राष्ट्रीय राजमार्ग के नीचे से सड़क गुजरती है और ऊपर से नहर का पानी बहता हुआ दिखाई दे रहा है। ड्रोन शॉट्स में नीला आसमान, हरी-भरी वादियां और साथ ही साथ सड़क पर गाड़ियां दौड़ते हुए नजर आते हैं। नारंगी रंग की दीवारें और साफ पानी का चैनल इसकी सुंदरता को बढ़ाते हैं। अगर कोई पहली बार हार्डरविज्क से हार्डरहेवन की ओर N302 सड़क से गुजरता है, तो यह अनुभव काफी अलग और यादगार बन जाता है। इस एक्वाडक्ट के दोनों ओर पैदल चलने वाले लोगों के लिए भी रास्ते बनाए गए हैं। यहां पर लोग झीलों के किनारे टहलते हुए नजर आते हैं। इसके अलावा आप कुछ जगहों पर इसके नीचे से दौड़ती गाड़ियों को भी देख सकते हैं।

End of Feed