Aaj ka viral video: कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक बाप-बेटी का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक बच्ची ने नाक बंद होने के कारण स्कूल ना जाने की बात कही, जिसके जवाब देते हुए उसके पिता कहते हैं कि तुम्हारी नाक बंद है, लेकिन स्कूल तो खुली है ना। अब आज उनकी लाडली ने अपना पुराना हिसाब-किताब अपने पापा से पूरा कर लिया। 33 सेकंड के इस वीडियो में आप बाप और बेटी की बातचीत देख सकते हैं।
बेटी ने अपने पापा से अब कर लिया पूरा हिसाब चुकता, देखें वीडियो (फोटो: X/@IamPramod94)
यह भी पढे़ं: टीचर्स के सामने इस बच्चे ने किया ऐसा धांसू डांस, अभिनेता ऋतिक रोशन भी खुद को तारीफ करने से नहीं रोक पाए
इस वीडियो सोशल मीडिया के एक्स पर @IamPramod94 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में भी लिखा है कि 'इस बिटिया ने अपने पापा से पुराना हिसाब किताब चुकता कर लिया। कैसे....?? कुछ दिन पहले एक वीडियो में इसके पापा बिटिया से कह रहे थे, तुम्हारी नाक बंद है लेकिन स्कूल तो खुली है ना! उसका बदला कुछ इस तरह लिया गया है।'
जिसमें एक छोटी बच्ची कहती है कि "हेलो गाइज! थोड़ी दिन पहले मेरे पापा ने मुझे उल्लू बनाया। बच्ची कहती है कि मैंने पापा को बोला- "पापा मेरे नाक बंद हैं।" जिसके बाद बच्ची कहती है कि मेरे पापा ने इसका जवाब देते हुए कहा कि "क्या हुआ नाक बंद है तो स्कूल तो खुला है ना", इस वीडियो में मासूम बच्ची आगे कहती है कि "तो आज पापा का खुद का नाक बंद है"।
इंटरनेट यूजर्स की पढ़ें प्रतिक्रिया
इसके बाद बच्ची अपने पापा की तरफ कैमरा करते हुए पूछती है कि क्या हुआ नाक बंद है। जिसके बाद उसके पापा कहते हैं कि "हां नाक बंद है, जुकाम लगा है" जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए बच्ची कहती है कि जुकाम लगा है तो क्या हुआ, नाक बंद है तो ऑफिस तो खुली है ना" बच्ची अपने पापा को चिढ़ाते हुए कहती है कि "करो ना काम आप मेरे को बोल रहे थे ना स्कूल खुली है, अब करो ना काम"
इस वायरल वीडियो को अब तक 94 हजार से ज्यादा बार देखा गया है। वहीं पर वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी कई तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले यूजर ने लिखा: "बहुत प्यारा अंदाज है सच में बच्चों का हिसाब-किताब चुकता करने का तरीका सबसे मजेदार होता है, ऐसे छोटे पल ही घर में सबसे ज्यादा हंसी और अपनापन लेकर आते हैं", दूसरे ने लिखा: "सोचकर मजा आता है कि बच्चों की याददाश्त और Sense of humor दोनों कमाल की होती है", तीसरे ने लिखा: "छोटे-छोटे बच्चियों भी बहुत मस्त बातें करती है खास तौर पर लड़कियां बहुत ही समझदार होती है, ऐसे करते हुए आप लड़कों को बहुत कम देखते हैं।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
