ट्रेन में रील बनाना लड़की को पड़ा भारी! जब मां ने देखा फिर अगले ही पल जो हुआ, वह देख आप भी हंस-हंसकर होंगे लोटपोट

सोशल मीडिया पर एक लड़की चलती ट्रेन में रील बना रही थी, तभी उसकी मां की एंट्री हो जाती है। उसके बाद वह पहले उस लड़की को ट्रेन के गेट से अंदर खींच लेती है, फिर उसे दनादन तीन-चार थप्पड़ मारती है। वीडियो में आप मां का गुस्सा साफ तौर पर देख सकते हैं।

आज के समय के लोगों को खासकर यूथ को रील्स बनाने और उसे वायरल करने का शौक उनके सिर चढ़कर बोल रहा है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर हर रोज सैकड़ों की संख्या में रील्स देखने को मिलती हैं। इस समय भी एक ऐसा ही रील वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की चलती ट्रेन में गेट के सामने खड़ी होकर रील बनाती हुई नजर आती है। समय रात का है। बता दें कि लड़की ने काला क्रॉप टॉप, लेपर्ड प्रिंट टाइट लेगिंग्स, चश्मा और उसके बाल खुले हुए हैं।

train safety viral video

लड़की ट्रेन के गेट के पास खड़ी होकर बना रही थी रील, मां ने बरसाए थप्पड़ (फोटो: X/@virjust18)

यह लड़की सुपरस्टार गायक डिवाइन के गाने पर रील बना रही थी। तभी अचानक पीछे से उसकी मां आ जाती है। वह लड़की को पकड़कर पहले तो ट्रेन के गेट से अंदर लाती है। फिर वह इस लड़की को जो रिश्ते में शायद इनकी बेटी होगी, उसको तीन-चार थप्पड़ मारती है। इस दौरान आंटी का चेहरा गुस्से से लाल दिखाई दे रहा है। जैसे मानों आंटी कह रही हों कि "रात को सोने नहीं देगी क्या? सबको उठाकर रील बनाएगी?" ये 15 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया।

End of Feed