आज का वायरल वीडियो (20-APRIL-2026): आज इंसानों के अधिकतर कामों को करने में रोबोट पूरी तरह से सक्षम हैं। आए दिन रोबोटिक्स की दुनिया में नए-नए कीर्तिमान बन रहे हैं। नया इतिहास रचा जा रहा है। कुछ ऐसा ही एक मामला इस वक्त चीन के बीजिंग से सामने आया है। बीजिंग में एक हाफ मैराथन रेस आयोजित की गई थी। यहां कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, एक ह्यूमनॉइड रोबोट ने इंसानों से भी तेज दौड़ लगाकर नया रिकॉर्ड बना दिया। यह रेस 21 किलोमीटर लंबी थी, जिसे एक रोबोट ने सिर्फ 50 मिनट 26 सेकंड में पूरा कर लिया। जबकि इंसानों में यह रिकॉर्ड करीब 57 मिनट का है। जिसे जैकब किपलिमो नाम के रनर ने बनाया था।
रेस में दौड़ते रोबोट्स (X/@TeslaAaronL)
रोबोट रेस का वीडियो आया सामने
यह रोबोट चीनी कंपनी Honor द्वारा बनाया गया है। खास बात यह है कि इस रोबोट ने खुद ही रास्ता तय किया, यानी इसमें ऑटोमैटिक नेविगेशन सिस्टम था। हालांकि रेस के दौरान सब कुछ परफेक्ट नहीं रहा। कुछ रोबोट रास्ते में खराब हो गए और टूट-फूट गए। एक रोबोट तो फिनिश लाइन के पास गिर भी गया। हाल में इस रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल (Viral Video) हो रहा है। वीडियो में रोबोट्स को दौड़ लगाते देखा जा सकता है। वहीं, दूसरी लेन में इंसानों को भी दौड़ते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो (Video) को सोशल मीडिया के लगभग सभी प्लेटफॉर्म्स पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। हमने इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर पोस्ट @TeslaAaronL नामक अकाउंट से लिया है।
रोबोट्स को लेकर नेक्स्ट लेवल पर काम कर रहा है चीन
इस इवेंट में कई रोबोट्स ने हिस्सा लिया, जिनमें से कुछ खुद दौड़े, जबकि कुछ को दूर से कंट्रोल किया गया। दिलचस्प बात यह भी रही कि एक रोबोट ट्रैफिक पुलिस की तरह काम कर रहा था और दौड़ने वाले रोबोट्स को रास्ता दिखा रहा था। चीन तेजी से रोबोटिक्स और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। चीनी सरकार भी इस दिशा में बड़े स्तर पर काम कर रही है, ताकि आने वाले समय में रोबोट का इस्तेमाल और बढ़ाया जा सके।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
