आज का वायरल वीडियो (14-NOV-2025): पैसे के लिए चलती ट्रेन के साथ-साथ दौड़ता रहा लड़का, करता रहा मिन्नते लेकिन यात्री ने नहीं दिया, Video चीर देगा आपका दिल

आज का वायरल वीडियो (14-NOV-2025) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: दिल को झंकझोर देने वाला एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देख लोगों की आंखें नम हो गईं।

आज का वायरल वीडियो (14-NOV-2025): आजकल लोगों के अंदर मानवता नाम की चीज बची ही नहीं। अपने फायदे के लिए दूसरों को कष्ट देने से पहले एक बार भी लोग नहीं सोचते। ऐसा ही वाकया इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में देखने को मिला, जहां एक वेंडर लड़के की बेबसी का फायदा एक ट्रेन यात्री उठाते हुए दिखा। यह देख लोगों का दिल पसीज गया और उनकी आंखें भर आईं।

Child Vendor Runs Alongside Moving Train

चलती ट्रेन के साथ दौड़ता लड़का (Instagram/@india.150crore)

बेबस वेंडर लड़के का पैसा लेकर भागा यात्री

सोशल मीडिया पर लोगों को परेशान कर देने वाले इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का वेंडर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन के साथ दौड़ता नजर आ रहा है। वह उस यात्री से विनती कर रहा है कि वह उसका पैसा दे दे, लेकिन वह यात्री उस लड़के की इस विनती को नजरअंदाज कर ट्रेन में सफर करता रहा। दरअसल, वेंडर ने ट्रेन के उस यात्री को खाना बेचा था, और उस यात्री ने लड़के को पैसे नहीं दिए और ट्रेन खुल गई। लड़का ट्रेन के साथ जितना हो सका दौड़ा, बार-बार पैसे माँगता रहा और यात्री पर चिल्लाता रहा, लेकिन उसे पैसे नहीं मिले। आखिरकार, जैसे ही ट्रेन तेज हुई लड़के ने हार मान ली और वह अपनी बेबस नजरों से ट्रेन को जाते देखता रह गया।

End of Feed