आज का वायरल वीडियो (11-JAN-2026): ट्रेन यात्रियों के लिए जरूरी खबर! भारत की इस ट्रेन में सफर के साथ हर यात्री को मिलता है मुफ्त भोजन

आज का वायरल वीडियो (11-JAN-2026) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: सोशल मीडिया पर इस समय एक ट्रेन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह ट्रेन नांदेड़ से अमृतसर साहिब के बीच चलती है और इसकी खास बात यह है कि सफर के दौरान यात्रियों को मुफ्त लंगर परोसा जाता है। सेवादार बिना किसी जाति, धर्म या भेदभाव के सभी को खाना खिलाते हैं। इंटरनेट यूजर्स इस वीडियो की खूब तारीफ कर रहे हैं।

यह कहानी सिर्फ ट्रेन यात्रा की नहीं, बल्कि इंसानियत और सेवा की है। भारत में कई बार रेल सफर सिर्फ मंज़िल तक पहुंचने का जरिया नहीं होता, बल्कि लोगों के एक-दूसरे के लिए प्यार, मदद और भाईचारे की मिसाल बन जाता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल है, जिसे देखकर हर कोई भावुक हो रहा है। इस वीडियो में दिखाई गई ट्रेन है सचखंड एक्सप्रेस, जो महाराष्ट्र के नांदेड़ से पंजाब के श्री अमृतसर साहिब के बीच चलती है। इस ट्रेन की सबसे खास बात यह है कि यहां सफर करने वाले यात्रियों को रास्ते में मुफ्त लंगर परोसा जाता है। मतलब चाहे कोई अमीर हो, गरीब हो, किसी भी धर्म या जाति से जुड़ा हो, हर यात्री को बराबरी के साथ खाना दिया जाता है।

Train Viral Video

भारत की इस ट्रेन में सफर के साथ हर यात्री को मिलता है मुफ्त भोजन(फोटो: X/@Panjaab131313)

End of Feed